{"_id":"59e437094f1c1b8e698b604d","slug":"dhanteras-2017-shubh-muhurat-for-purchasing-new-items","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2017: इस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा, स्थिर लग्न में खरीदारी करना होता है शुभ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Dhanteras 2017: इस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा, स्थिर लग्न में खरीदारी करना होता है शुभ
Mon, 16 Oct 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मंगलवार,17 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा और इसी के साथ 5 दिवसीय दीपावली का त्योहार शुरू हो जाएगा। इस दिन कोई न कोई नया सामान खरीदने की परम्परा है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी आदि धातु की चीज खरीदना शुभ माना जाता है और अगर ये चीज शुभ योग में खरीदा जाए तो ये और अधिक फलदायक होता है। आइए जानते हैं क्या है शुभ मुहूर्त।
धनतेरस के दिन खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 19 मिनट से 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। हालांकि पूरा दिन खरीदारी के लिए शुभ रहेगा, लेकिन इस दिन कोई खास चीज विशेष मुहूर्त में खरीदी जाए तो शुभ होता है।
3 of 5
धनतेरस पूजा के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रदोष काल के दौरान होता है जब स्थिर लग्न प्रचलित होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर स्थिर लग्न के दौरान धनतेरस पूजा की जाये तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती है। इसीलिए धनतेरस पूजन के लिए यह समय सबसे उपयुक्त होता है।
धनतेरस पर सबसे पहले मिट्टी का हाथी और भगवान धन्वंतरि की मूर्ति को स्थापित करें। इसके बाद चांदी या तांबे की आचमनी में जल का आचमन कर भगवान गणेश का पूजन करें। हाथ में अक्षत और पुष्प लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान भी करें।
विज्ञापन
5 of 5
धनतेरस के दिन परिवार के किसी भी सदस्य की असामयिक मृत्यु से बचने के लिए मृत्यु के देवता यमराज के लिए घर के बाहर दीपक जलाया जाता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।