फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवशयनी एकादशी 2018: इस तरह पूजा करने से भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न, जान लें सही समय और विधि

Mon, 23 Jul 2018 06:53 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2018: lord vishnu puja auspicious date and time

आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। खास बात यह है कि इस महीने यह 23 जुलाई 2018 को पड़ रही है। इस एकादशी को हिंदू धर्म में मनोकामना पूर्ति के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु चार महीने के लिए पाताल लोग में चले जाते हैं और राजा बलि के द्वार पर निवास करके कार्तिक शुक्ल एकादशी को लौटते हैं।



देवशयनी एकादशी के समय सारे शुभ कार्यो में विराम लग जाता है। देवशयनी एकादशी को आषाढ़ी एकादशी, पदमा एकादशी और हरी शयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन कैसे पूजा करने से भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न् और पूरी करते हैं भक्तों की सभी इच्छा। 

Devshayani Ekadashi 2018: lord vishnu puja auspicious date and time
पूजा की विधि-
एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले घर की सफाई कर लें। इसके बाद स्नान करके गंगा जल से पूरे घर में छ्ड़काव करें। घर के मंदिर में विष्णु भगवान की सोने, चांदी, तांबे या पीपल की मूर्ति की स्थापना करके पूजा करें। पूजा के बाद व्रत की कथा सुनना भी शुभ माना जाता है। इसके बाद विष्णु भगवान की आरती करके सबको प्रसाद बांट दें। बता दें, विष्णु भगवान का कमल के फूल से पूजन करने से विशेष लाभ मिलता है। 
Devshayani Ekadashi 2018: lord vishnu puja auspicious date and time
पूजा का समय-
एकादशी तिथि प्रारंभ     - 22 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 47 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त  - 23 जुलाई शाम 4 बजकर 23 मिनट तक।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2018: lord vishnu puja auspicious date and time
मनोकामना पूरी करने के उपाय-
- देवशयनी एकादशी के दिन निर्जला व्रत रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो एक वक्त फलाहार कर इस व्रत को रखें।
- धन-धान्य तथा लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का केसर मिले जल से अभिषेक करें।
- देवशयनी एकादशी की शाम तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और तुलसी के पौधे को प्रणाम करें।
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2018: lord vishnu puja auspicious date and time
- भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु को खीर, पीले फल या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। 
- देवशयनी एकादशी के दिन सुबह उठकर घर की साफ सफाई कर घर के मुख्य द्वार पर गंगाजल या फिर हल्दी के जल का छिड़काव करें। 
- इस दिन "ॐ नमो नारायणाय" या "ॐ नमो भगवते वसुदेवाय नम:" का 108 बार जाप करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed