फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन कारणों से रूठ कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी, जानिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

Sat, 26 Feb 2022 01:29 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 26 Feb 2022 01:29 PM IST
विज्ञापन
devi lakshmi leaves home due to these mistakes
इन कारणों से रूठ कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी - फोटो : iStock

धर्म शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी माना गया है, जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी कृपा कर दें, उसका जीवन आनंद से भर जाता है। मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का आशीर्वाद रंक को भी राजा बना देता है और जिससे वो रूठ जाएं उनको रंक बना देती हैं। यही वजह है कि हर कोई धन की देवी की कृपा पाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ ही पूरी शिद्दत पूजा-पाठ भी करता है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में हमसे कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिनसे नाराज होकर माता लक्ष्मी घर से चली जाती हैं। ऐसे में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिसकी वजह से माता लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं...  

devi lakshmi leaves home due to these mistakes
इन कारणों से रूठ कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
सूर्योदय से पहले साफ-सफाई 
  • मान्यता है कि जिस घर में सफाई होती है, वहीं पर माता लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही जिन लोगों के घर में सूर्योदय से पहले साफ-सफाई नहीं होती और शाम होने के बाद झाड़ू-पोछा लगता है, उनके घर से लक्ष्मी जी नाराज होकर चली जाती हैं। इसलिए सूर्योदय से पहले घर की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। 
devi lakshmi leaves home due to these mistakes
इन कारणों से रूठ कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
महिलाओं का सम्मान न करने वालों से नाराज रहती हैं मां लक्ष्मी
  • मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है, वहां से मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं। इसलिए व्यक्ति को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। महिलाओं का सम्मान करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी परेशान नहीं होता और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
devi lakshmi leaves home due to these mistakes
इन कारणों से रूठ कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
दूसरों के भोजन पर ध्यान नहीं लगाना चाहिए
  • नारद पुराण के अनुसार, जो लोग दूसरों को ठग कर भोजने करने की सोचते हैं। ऐसे लोगों के पास लक्ष्मी नहीं टिकती हैं। ऐसे लोगों दरिद्रता हमेशा सताती रहती है। वहीं जो लोग अपने भोजन और धन से संतुष्ट रहते हैं, उसके घर में मां लक्ष्मी हमेशा निवास करती हैं। 
विज्ञापन
devi lakshmi leaves home due to these mistakes
इन कारणों से रूठ कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
दूसरों की बुराई करने वालों के पास नहीं टिकतीं मां लक्ष्मी 
  • जो इंसान हमेशा दूसरों की बुराई करता है और दूसरों की बुराई के बारे में ही सोचता रहता है देवी लक्ष्मी की उस पर कृपा नहीं बरसती हैं। मां लक्ष्मी उन्हीं लोगों पर कृपा करती हैं जो सदैव दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं और दूसरों की भलाई करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed