फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

December 2022 Vrat aur Tyohar List: आने वाला है साल का आखिरी महीना, जानें दिसंबर माह के व्रत और त्योहार

Mon, 28 Nov 2022 08:00 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 28 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
December 2022 Vrat aur Tyohar List mokshda ekadashi kharmas christmas
दिसंबर माह के व्रत और त्योहार - फोटो : amar ujala

December 2022 Ke Vrat Aur Tyohar: साल 2022 का आखिरी महीना आने में कुछ ही दिन शेष हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार 9 दिसंबर से पौष माह का प्रारंभ हो जाएगा। पंचांग के अनुसार ही दिसंबर माह का आरंभ मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ हो रहा है। पौष माह में भगवान विष्णु और सूर्य की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है। इसी माह में सूर्य के राशि बदलते ही खरमास लग जाएगा और साथ ही शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। जहां दिसंबर माह के पहले सप्ताह में मोक्षदा एकादशी व्रत होगा, भगवान विष्णु की कृपा और मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया जाने वाला यह व्रत 3 दिसंबर, शनिवार को पड़ेगा।  वहीं 9 दिसंबर से पौष माह प्रारंभ हो जाएगा। आइए देखते हैं दिसंबर के सभी व्रत त्योहार की लिस्ट। 


पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
Saphala Ekadashi 2022: इस दिन पड़ेगी साल की अंतिम एकादशी, जानें तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

December 2022 Vrat aur Tyohar List mokshda ekadashi kharmas christmas
दिसंबर माह के व्रत और त्योहार - फोटो : प्रयागराज।

दिसंबर 2022 में मनाए जाने वाले व्रत-त्योहार
4 दिसंबर, रविवार- मोक्षदा एकादशी/ गीता जयंती 
5 दिसंबर, सोमवार- प्रदोष व्रत/ अनंग त्रयोदशी
7 दिसंबर, मंगलवार- दत्त पूर्णिमा 
8 दिसंबर, बुधवार- स्नान-दान पूर्णिमा
11 दिसंबर, रविवार- गणेश चतुर्थी व्रत
16 दिसंबर, शुक्रवार- रुक्मिणी अष्टमी/ खर मास आरंभ 
19 दिसंबर, सोमवार- सफला एकादशी
20 दिसंबर, मंगलवार- सुरुप द्वादशी
21 दिसंबर, बुधवार- प्रदोष व्रत/शिव चतुर्दशी व्रत
23 दिसंबर, शुक्रवार- पौष अमावस्या
25 दिसंबर 2022, रविवार-क्रिसमस 
26 दिसंबर, सोमवार- विनायकी चतुर्थी व्रत

December 2022 Vrat aur Tyohar List mokshda ekadashi kharmas christmas
दिसंबर माह के व्रत और त्योहार - फोटो : अमर उजाला

03 दिसंबर 2022, शनिवार : मोक्षदा एकादशी
मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी मनाई जाती है। ये एकादशी मोक्ष की प्रार्थना के लिए मनाई जाती है। मोक्षदा एकादशी से आशय मोह को नाश करने वाली एकादशी से है। पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 03 दिसंबर 2022, दिन शनिवार को प्रात: 05 बजकर 39 मिनट पर हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 04 दिसंबर रविवार को प्रात: 05 बजकर 34 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर मोक्षदा एकादशी का व्रत 03 दिसंबर को रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
December 2022 Vrat aur Tyohar List mokshda ekadashi kharmas christmas
दिसंबर माह के व्रत और त्योहार - फोटो : अमर उजाला

8 दिसंबर 2022, गुरुवार : मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा और व्रत रखने से जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति मिलती है। शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर स्नान, दान और ध्यान विशेष फलदायी होता है। मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति पूरे विश्वास और श्रद्धा से इस व्रत को करता है तो वह इसी जन्म में मोक्ष प्राप्ति कर सकता है। 7 दिसंबर को पूर्णिमा तिथि की शुरुआत प्रातः 08 बजकर 01 मिनट पर होगी और अगले दिन 08 दिसंबर 2022 को सुबह 09 बजकर 37 मिनट पर इसका समापन होगा।

विज्ञापन
December 2022 Vrat aur Tyohar List mokshda ekadashi kharmas christmas
दिसंबर माह के व्रत और त्योहार - फोटो : अमर उजाला

19 दिसंबर 2022, सोमवार : सफला एकादशी
पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस बार सफला एकादशी 19 दिसंबर को पड़ रही है। ये साल 2022 की अंतिम एकादशी होगी। पंचांग के अनुसार, इस साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 19 दिसंबर 2022 को प्रातः काल 03 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर 20 दिसंबर 2022 सुबह 02 बजकर 32 मिनट कर रहेगी। उदया तिथि को देखते हुए इस साल सफला एकादशी का व्रत 19 दिसंबर 2022, दिन सोमवार को रखा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed