जब हम किसी कार्य से बाहर जाते हैं और रास्ते में बिल्ली हमारे आगे से गुजर जाए तो हम वापस मुड़ जाते हैं। क्योंकि ऐसा मानना है कि बिल्ली के रास्ता काटने से कुछ अपशकुन हो सकता है, या कार्य में अड़चन आ सकती है। शायद आप न जानते हो कि बिल्ली के अलावा भी कई पशु-पक्षी ऐसे हैं, जो अगर हमें बाहर जाते समय दिख जाएं या रास्ता काट दे तो बहुत अशुभ माना जाता है। इनके रास्ता काटने से कार्य में असफलता, शत्रु से नुकसान आदि होने की आशंका रहती है।
2 of 5
सांप का रास्ता काट देना(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
अगर आप किसी शुभ या आवश्यक कार्य से बाहर जा रहें हैं और सांप बाएं से दाईं ओर रास्ता काटता हुआ चला जाए तो यह शुभ संकेत नहीं है। रास्ते में सांप का रास्ता काटना बहुत अशुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपक जो कार्य करने जा रहे हैं वह बिगड़ने वाला है, सांप को शत्रु का सूचक भी माना जाता है, इसलिए कहीं जाते समय सांप के दिखने से शत्रुओं का भय भी बना रहता है।
3 of 5
गाय का झुंड (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
गाय को बहुत ही शुभ माना जाता है हिंदू धर्म में तो गाय को पूजनीय माना गया है इसलिए अगर आप घर से बाहर जा रहें हैं और गायों का झुंड अचानक आपका रास्ता रोक दें तो कुछ देर तक रुक जाना चाहिए। क्योंकि वह आने वाले संकटो से आपकी रक्षा करती है। लेकिन अगर जाते समय गाय के रंभाने की आवाज सुनाई दे तो यात्रा में कुछ कष्ट हो सकता है।
4 of 5
कौआ का सिर से छूकर निकलना अशुभ माना जाता है(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सिर पर कौए का बैठना वैसे भी अशुभ माना जाता है लेकिन अगर बाहर निकलते समय कौआ आपके सिर को छूकर निकल जाए। यह अशुभ हो सकता है। कौआ का सिर से छूकर निकलना शारीरिक कष्ट होने का संकेत देता है। ऐसा मानना है कि ऐसे व्यक्ति को रोग के घेरने की आशंका रहती है जिसके कारण व्यक्ति को मृत्यु के समान कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
5 of 5
नेवला या सुअर का रास्ता काटना(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
अगर आपको दिन के समय या बाहर जाते समय नेवला दिख जाए तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इससे विरोधियों से नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। इसी तरह अगर कहीं जाते समय सूअर आपका रास्ता बांई ओर से काटते हुए निकल जाए तो काम बिगड़ने की संभावना रहती है।