फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिल्ली ही नहीं इन जानवरों का रास्ता काटना भी माना जाता है अशुभ

Thu, 23 Jul 2020 06:51 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 23 Jul 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
Cutting the way of these animals is considered inauspicious
बिल्ली के अलावा इन जानवरों के रास्ता काटना भी होता है अशुभ(सांकेतिक तस्वीर)

जब हम किसी कार्य से बाहर जाते हैं और रास्ते में बिल्ली हमारे आगे से गुजर जाए तो हम वापस मुड़ जाते हैं। क्योंकि ऐसा मानना है कि बिल्ली के रास्ता काटने से कुछ अपशकुन हो सकता है, या कार्य में अड़चन आ सकती है। शायद आप न जानते हो कि बिल्ली के अलावा भी कई पशु-पक्षी ऐसे हैं, जो अगर हमें बाहर जाते समय दिख जाएं या रास्ता काट दे तो बहुत अशुभ माना जाता है। इनके रास्ता काटने से कार्य में असफलता, शत्रु से नुकसान आदि होने की आशंका रहती है। 

Cutting the way of these animals is considered inauspicious
सांप का रास्ता काट देना(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media

अगर आप किसी शुभ या आवश्यक कार्य से बाहर जा रहें हैं और सांप बाएं से दाईं ओर रास्ता काटता हुआ चला जाए तो यह शुभ संकेत नहीं है। रास्ते में सांप का रास्ता काटना बहुत अशुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपक जो कार्य करने जा रहे हैं वह बिगड़ने वाला है, सांप को शत्रु का सूचक भी माना जाता है, इसलिए कहीं जाते समय सांप के दिखने से शत्रुओं का भय भी बना रहता है।

Cutting the way of these animals is considered inauspicious
गाय का झुंड (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

गाय को बहुत ही शुभ माना जाता है हिंदू धर्म में तो गाय को पूजनीय माना गया है इसलिए अगर आप घर से बाहर जा रहें हैं और गायों का झुंड अचानक आपका रास्ता रोक दें तो कुछ देर तक रुक जाना चाहिए। क्योंकि वह आने वाले संकटो से आपकी रक्षा करती है। लेकिन अगर जाते समय गाय के रंभाने की आवाज सुनाई दे तो यात्रा में कुछ कष्ट हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cutting the way of these animals is considered inauspicious
कौआ का सिर से छूकर निकलना अशुभ माना जाता है(प्रतीकात्मक तस्वीर)

सिर पर कौए का बैठना वैसे भी अशुभ माना जाता है लेकिन अगर बाहर निकलते समय कौआ आपके सिर को छूकर निकल जाए। यह अशुभ हो सकता है। कौआ का सिर से छूकर निकलना शारीरिक कष्ट होने का संकेत देता है। ऐसा मानना है कि ऐसे व्यक्ति को रोग के घेरने की आशंका रहती है जिसके कारण व्यक्ति को मृत्यु के समान कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

 

विज्ञापन
Cutting the way of these animals is considered inauspicious
नेवला या सुअर का रास्ता काटना(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

अगर आपको दिन के समय या बाहर जाते समय नेवला दिख जाए तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इससे विरोधियों से नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। इसी तरह अगर कहीं जाते समय सूअर आपका रास्ता बांई ओर से काटते हुए निकल जाए तो काम बिगड़ने की संभावना रहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed