फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2020: जानिए छठ पर्व में प्रयोग होने वाली पूजा सामग्री और पूजन विधि

Tue, 17 Nov 2020 05:34 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 17 Nov 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2020 in Hindi: Puja Samagri, Puja Vidhi And Story, Chhath Puja Ki Samagri, Chhath Puja Ki Vidhi
Chhath Puja 2020

Chhath Puja Ki Vidhi: हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस चार दिवसीय उत्सव की शुरुआत चतुर्थी तिथि नहाय-खाय के दिन से ही हो जाती है। इस बार छठ पर्व का आरंभ 18 नवंबर को होगा और छठ की मुख्य पूजा 20 नवंबर को की जाएगी। यह व्रत संतान प्राप्ति और संतान के सुखमय जीवन एवं उन्नति के लिए रखा जाता है। इस व्रत को स्त्री पुरुष सभी समान रुप से कर सकते हैं। यह व्रत अत्यंत कठिन होता है। व्रत करने वाले लोग 36 घंटो का लंबा व्रत करते हैं। छठ के पर्व को महापर्व कहा जाता है। इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो जाती हैं। अगर आप भी छठ पूजा करने जा रहे हैं तो सभी पूजा सामग्री एकत्रित करके रख लेनी चाहिए। जिससे पर्व के समय आपको कोई परेशानी न हो। तो चलिए जानते हैं छठ पूजा की सामग्री, पूजा विधि एवं तिथि...

Chhath Puja 2020 in Hindi: Puja Samagri, Puja Vidhi And Story, Chhath Puja Ki Samagri, Chhath Puja Ki Vidhi
यमुना घाट पर छठी मइया की पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

छठ पूजा सामग्री
इस व्रत में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय नदी या सरोबर में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है, इसलिए अपने लिए सूट साड़ी यदि पुरुष है तो कुर्ता पैजामा आदि सुविधाजनक कपड़े ले लें। 
छठ पूजा में बहुत सारी चीजें अर्पित की जाती हैं इसलिए सभी सामग्री रखने के लिए बांस की दो बड़ो टोकरियां या फिर सूप खरीद लें। अगोला (गन्ने के ऊपर हरे पत्ते) समेत गन्ना, पानी वाला जटा वाला नारियल, दीप-धूप, कर्पूर, चावल, सिंदूर, कुमकुम और चंदन। थाली और दूध-जल का पात्र। चढ़ाने की अन्य सामाग्री जैसे मूली, अदरक का हरा पौधा, हल्दी और डाभ यानि बड़े आकार वाला मीठा नींबू, नाशपाती, केला एवं शरीफा जैसे फल इत्यादि।  पूजा वाली साबुत सुपारी, शहद, शकरकंद एवं सुथनी, गुड़। गेहूं एवं चावल का आटा। 

Chhath Puja 2020 in Hindi: Puja Samagri, Puja Vidhi And Story, Chhath Puja Ki Samagri, Chhath Puja Ki Vidhi
chhath puja 2020 - फोटो : अमर उजाला

अर्घ्य देने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठे स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। सारी सामग्री एकत्रित करने के पश्चात ठेकुआ, मालपुआ, खीर-पुड़ी, सूजी का हलवा, चावल के बने लड्डू और अन्य सभी सामाग्री को बांस की टोकरी या सूप में रख लें। दूध या जल का पात्र भी लें। सारी सामग्री रखने के बाद सूप में दीपक प्रज्वलित करें। उसके बाद नदी में उतरकर सूर्य को अर्घ्य दें। आगे जानिए छठ पर्व की सारी तिथियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2020 in Hindi: Puja Samagri, Puja Vidhi And Story, Chhath Puja Ki Samagri, Chhath Puja Ki Vidhi
chhath puja 2020 - फोटो : अमर उजाला

छठ की तिथियां

  • चतुर्थी प्रथम दिन नहाय-खाय- 18 नवंबर 2020
  • पंचमी द्वितीय दिन खरना- 19 नवंबर 2020
  • षष्ठी तृतीय छठ पूजा का दिन- 20 नवंबर 2020
  • सप्तमी चौथा दिन व्रत पारण- 21 नवंबर 2020
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed