फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए घर में अलग-अलग जगहों पर स्वास्तिक बनाने के चमत्कारिक लाभ

Tue, 17 Nov 2020 03:28 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 17 Nov 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
astrology tips in hindi Importance and benefits of the swastik sign
swastik

सनातन धर्म में स्वास्तिक के चिह्न को बहुत ही शुभ और कल्याणकारी माना गया है। स्वास्तिक को गणेश जी का प्रतीक माना जाता है। स्वास्तिक के चिह्न की उत्पत्ति आर्यों द्वारा मानी जाती है। स्वास्तिक के चिह्न का प्रयोग हर शुभ, मांगलिक कार्य में किया जाता है। धार्मिक के साथ स्वास्तिका का वास्तु में भी विशेष महत्व माना जाता है। जानते हैं घर में स्वास्तिक का चिह्न बनाने के चमत्कारिक फायदे। 

astrology tips in hindi Importance and benefits of the swastik sign
मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वास्तु में मुख्य द्वार की दोनों ओर की दिवारों पर स्वास्ति चिह्न बनाने के बारे में बताया गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर आपके द्वार में कोई वास्तु दोष से तो उसके बुरे प्रभावो से भी राहत मिलती है। घर में समृद्धि आती है। मुख्य द्वार का वास्तु दोष दूर करने के लिए 9 अंगुल लंबा और चौड़ा स्वास्तिक का चिह्नन मुख्य द्वार पर सिंदूर से बनाना चाहिए। 

astrology tips in hindi Importance and benefits of the swastik sign
घर के आंगन में स्वास्तिक(प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर आंगन में स्वस्तिक

आंगन के बीचो-बीच मांडने के रूप में स्वस्तिक बनाना भी शुभ रहता है। पितृपक्ष में घर के आंगन में गोबर से स्वास्तिक बनाने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। घर के आंगन में स्वास्तिक का चिह्न बनाने से सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology tips in hindi Importance and benefits of the swastik sign
पूजा घर में स्वास्तिक का चिह्न अवश्य बनाना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

घर के देवस्थान में स्वस्तिक
देवस्थान पर स्वास्तिक का चिह्न बनाकर उसके ऊपर देवताओं का मूर्ति स्थापित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। जहां पर आप अपने घर में ईष्टदेव की पूजा आराधना करते हैं। उस स्थान पर भगवान के आसन के ऊपर स्वस्तिक का चिह्न बनाना बहुत ही शुभ रहता है।

विज्ञापन
astrology tips in hindi Importance and benefits of the swastik sign
तिजोरी पर स्वास्तिक का चिह्न बनाने से समृद्धि बनी रहती है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

तिजोरी या धन रखने की अलमारी में स्वास्तिक
तिजोरी में स्वास्तिक का चिह्न बनाने से समृद्धि बनी रहती है। मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिससे घर में किसी प्रकार से धन की कमी नहीं रहती है। दिवाली और अन्य शुभ अवसरो पर मां लक्ष्मी का पूजन करने से पहले स्वास्तिक बनाकर उन्हें विराजमान करना चाहिए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed