फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lord Ganesha: श्रीगणेश के 12 नाम जपने से पूरी होती हैं हर मनोकामना और दूर होते हैं कष्ट

Thu, 23 Feb 2023 10:21 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Feb 2023 10:21 AM IST
सार

भगवान गणेश के अति शुभ बारह नामों का नित्य स्मरण करने वाले व्यक्ति को जीवन में किसी भी प्रकार के संकटों का सामना नहीं करना पड़ता है। विद्या अध्ययन, विवाह के समय, यात्रा , रोजगार के शुभारम्भ में या अन्य किसी भी शुभ कार्य को करते समय गणेश के बारह नाम लेने से कार्यो की अड़चनें दूर हो जाती है।

विज्ञापन
chant 12 names of lord ganesha fulfilled every wish and get properties
lord ganesha: श्रीगणेश अंक में भगवान गणेश के 12 नामों का वर्णन किया गया है, जिनको बोलने से मनुष्य के सभी दुखों का नाश हो जाता है - फोटो : istock

किसी भी पूजा में सर्वप्रथम गणेश जी का ही स्मरण किया जाता है। इसलिए उन्हें प्रथम पूज्य कहा जाता है। भगवान शिव ने गणेश जी को ये आशीर्वाद दिया था कि जब भी पूजा होगी, तो सबसे पहले उनका ही स्मरण होगा, इसीलिए पूजा में सबसे पहले गणेश जी का ही स्मरण किया जाता है। गणेशजी के अनेक नाम हैं लेकिन ये 12 नाम प्रमुख हैं- सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन। भगवान गणेश के अति शुभ बारह नामों का नित्य स्मरण करने वाले व्यक्ति को जीवन में किसी भी प्रकार के संकटों का सामना नहीं करना पड़ता है। विद्या अध्ययन, विवाह के समय, यात्रा , रोजगार के शुभारम्भ में या अन्य किसी भी शुभ कार्य को करते समय गणेश के बारह नाम लेने से कार्यो की अड़चनें दूर हो जाती है। श्रीगणेश अंक में भगवान गणेश के 12 नामों का वर्णन किया गया है, जिनको बोलने से मनुष्य के सभी दुखों का नाश हो जाता है और उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।



श्लोक-
विद्यार्थी लभते विद्यां, धनार्थी लभते धनम्।
पुत्रार्थी लभते पुत्रान्, मोक्षार्थी लभते गतिम्।।


अर्थात भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से विद्या चाहने वाले को विद्या, धन चाहने वाले को धन, पुत्र चाहने वाले को पुत्र और मोक्ष की इच्छा रखने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

 

chant 12 names of lord ganesha fulfilled every wish and get properties
lord ganesha - फोटो : iStock
शिक्षा में मिलती है सफलता
भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना गया है। अच्छी बुद्धि और विद्या की प्राप्ति के लिए गणपति की पूजा-अर्चना का विधान है। श्रीगणेश-अंक के अनुसार, जिस भी मनुष्य को अच्छी विद्या पाने की इच्छा हो, उसे भगवान गणेश के इन 12 नामों का पाठ करना चाहिए। नियमित रूप से इनका जप करने से भगवान गणेश की कृपा हमेशा बनी रहती है और मनुष्य की हर मनोकामना पूरी होती है। विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से इनका जप करना विशेष लाभकारी है।  
 
chant 12 names of lord ganesha fulfilled every wish and get properties
lord ganesha - फोटो : iStock
धन प्राप्ति के लिए
भगवान गणेश को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जिस भी मनुष्य को धन-संपत्ति पाने की इच्छा हो, उसे पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ नियमित रूप से करना चाहिए। ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है,सुख-समृद्धि आती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
chant 12 names of lord ganesha fulfilled every wish and get properties
lord ganesha - फोटो : iStock
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए
भगवान गणेश के इन बारह नामों को चमत्कारी माना जाता है। इनके जप से मनुष्य की हर मनोकामना जरूर ही पूरी होती है। संतान चाहने वाले दंपत्ति को रोज सुबह और शाम श्रद्धापूर्वक इनका पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उनको संतान पाने की कामना पूरी होती है।
 
विज्ञापन
chant 12 names of lord ganesha fulfilled every wish and get properties
मोक्ष की प्राप्ति के लिए
भगवान गणेश प्रथम पूज्य माने जाते हैं। किसी भी काम की शुरुआत में सबसे पहले उनका पूजन किया जाता है। भगवान गणेश की आराधना करने से मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति मिलती हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से मनुष्य को धरती पर ही स्वर्ग के समान सुख मिलते हैं और मृत्यु के उपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है,ऐसा शास्त्रों का मत है।

यह भी पढ़ें-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed