फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: जिसमें होती हैं ये अच्छी आदत, वह हर जगह प्राप्त करता है सम्मान

Fri, 29 Jan 2021 10:44 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 29 Jan 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti These good habits bring respect to the person everywhere
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आज के समय में भी आचार्य चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। नीति शास्त्र में बताई गई चाणक्य की शिक्षाएं आज के समय में भी उतना ही औचित्य रखती हैं, जितना उस समय रखती थी। चाणक्य की शिक्षाएं जीवन की वास्तविकता को बहुत ही करीब से दिखाती हैं। नीति शास्त्र में बताई गई बातें व्यक्ति को सही मार्ग पर चलकर सफल होने के लिए प्रेरित करती हैं। यही कारण है कि इतने वर्षों के बाद भी चाणक्य द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र की बातों की प्रासंगिकता बनी हुई है। आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि मनुष्य एक सफल और सम्मानित जीवन जीना चाहता है तो कुछ अच्छी आदतों को अपने भीतर समाहित करना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने ऐसी अच्छी आदतों के बारे में बताया है। यदि ये अच्छी आदत किसी व्यक्ति में हो तो वह सम्मान और सफलता अवश्य प्राप्त करता है।

Chanakya Niti These good habits bring respect to the person everywhere
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
सत्य के मार्ग पर चलने वाला

चाणक्य के अनुसार मनुष्य को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। स्वयं सत्य बोलना चाहिए साथ ही सत्य का साथ देना चाहिए। परिस्थितियां चाहें जैसी भी हो कभी सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। जो लोग सत्य के मार्ग पर चलते हैं और सत्य का साथ देते हैं, ऐसे लोग अपने जीवन में स्थाई सफलता हासिल करने के साथ ही हर जगह समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं। झूठ बोलने वाला व्यक्ति भले ही क्षणिक सम्मान प्राप्त कर ले परंतु वह सम्मान और सफलता ज्यादा समय तक नहीं टिकता है।

Chanakya Niti These good habits bring respect to the person everywhere
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
मधुर वाणी

मधुर वाणी एक ऐसी अच्छी आदत है जिसके कारण व्यक्ति हर किसी से सम्मान प्राप्त करता है। मधुर वाणी कठोर से कठोर व्यक्ति को भी प्रभावित करती है। इसलिए व्यक्ति को अपने अंदर इस अच्छी आदत को अवश्य समाहित करना चाहिए। मधुर वाणी बोलने वाले व्यक्ति को समाज में हमेशा सम्मान प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti These good habits bring respect to the person everywhere
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
परिश्रमी व्यक्ति

परिश्रम सफलता की कुंजी है। चाहे सम्मान प्राप्त करना हो या फिर सफलता परिश्रम सबसे ज्यादा आवश्यक होता है। इसलिए कभी भी कार्य के प्रति आलस नहीं करना चाहिए। जिन लोगों में कठिन परिश्रम करना का गुण होता है, उन्हें कार्य स्थल और सभी जगहों पर सम्मान प्राप्त होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed