फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति कहती है इन तीन तरह के लोगों से हमेशा रहें सावधान

Fri, 18 Sep 2020 06:33 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 18 Sep 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these three types of people are dangerous says Chanakya
चाणक्य नीति में हैं सफलता के मंत्र - फोटो : social media

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य अपने ज्ञान, विवेक और कूटनीति के कारण महान व्यक्ति बनें। उनके पास रंक को राजा बनाने की कला थी। आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभव, ज्ञान और बौद्धिक कौशल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं उन सभी नीतियों का संग्रह चाणक्य नीति शास्त्र में है। 

Chanakya Niti in Hindi these three types of people are dangerous says Chanakya
चाणक्य नीति शास्त्र - फोटो : social media

आचार्य चाणक्य के द्वारा चाणक्य नीति में बनाई गई नीतियां आज भी सबके के लिए बहुत उपयोगी और कारगर हैं। जो भी व्यक्ति चाणक्य नीति शास्त्र में बताई गई नीतियों का पालन सही से करता है, उसे जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं और सफलता प्राप्त होती है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र यह बताया है कि व्यक्ति को कामयाब बनना है तो हमेशा तीन प्रकार के लोगों से सावधान और सतर्क रहना चाहिए। आइए जानते हैं किन तीन लोगों से रहना चाहिए सावधान...

Chanakya Niti in Hindi these three types of people are dangerous says Chanakya
आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करने वाला होता है सफल - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में एक श्लोक माध्यम से बताया है कि व्यक्ति को हमेशा कवि, शराबी व्यक्ति और दुस्साहस करने वाली महिलाओं से सावधान रहना चाहिए। चाणक्य नीति का यह श्लोक इस प्रकार है-
कवय: किं न पश्यन्ति किं न कुर्वन्ति योषित:।
मद्यपा किं न जल्पन्ति किं न खादन्ति वायसा:।।

चलिए जानते हैं आचार्य चाणक्य ने ऐसा क्यों कहा है इसके लिए उनका क्या तर्क है...

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these three types of people are dangerous says Chanakya
आचार्य चाणक्य के अनुसार कवि से रहें सावधान - फोटो : Social media

कवि से हमेशा रहें सावधान
आप सबने कवि के बारे में एक प्रचलित कहावत जरूर सुनी होगी, जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि। इस कहावत का मतलब जहां सूर्य की रोशनी भी न पहुंच सके वहां पर कवि की सोच पहुंच जाती है। कवि अपनी कविता के माध्यम से कोई भी बड़ी से बड़ी बात आसानी से कह सकता है। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कवि से भूलकर भी दुश्मनी मोल नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these three types of people are dangerous says Chanakya
चाणक्य नीति के अनुसार शराबी व्यक्ति से रहें दूर - फोटो : Social media

शराबी व्यक्ति से हमेशा रहें सावधान
जो व्यक्ति हमेशा शराब के नशे में डूबा रहता है उसके साथ कभी भी दोस्ती नहीं करना चाहिए। नशे में व्यक्ति होने से वह अपनी सारी मर्यादाएं भूल जाता है। उसके मन में जो आता है वह बोल देता है। इसलिए आचार्य चाणक्य ने कहा है कि नशा करने वाले व्यक्ति से हमेशा दूर ही रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed