फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: अगर होना है सफल, तो इन बातों की बांध ले गांठ

Wed, 24 Feb 2021 08:21 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 24 Feb 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Chanakya niti for success mantra in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड अर्थशास्त्री थे। उनकी बुद्धि अत्यंत कुशाग्र और तार्किक थी। उन्होंने अपने जीवन में हर परिस्थिति का अनुभव किया था। अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर उन्होंने जीवन की परिस्थितियों का सामना करते हुए विचलित हुए लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए नीति शास्त्र में कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। इतना समय बीत जाने के पश्चात भी आचार्य चाणक्य द्वारा वर्णित नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। नीति शास्त्र की बातें व्यक्ति को जीवन में अपना लक्ष्य हासिल करने और सफल होने के लिए प्रेरित करती हैं।

Chanakya niti for success mantra in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

मूर्ख लोगों से न करें वाद-विवाद
आचार्य चाणक्य के अनुसार मूर्ख लोगों से कभी वाद-विवाद नहीं करना चाहिए, इससे आपका बहुमूल्य समय नष्ट होता है। जीवन में सफल होने के लिए समय का सही उपयोग करना आवश्यक होता है। इसके साथ ही आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को मूर्खों से प्रशंसा सुनने से अच्छा है कि बुद्धिमान व्यक्ति की डांट सुन ली जाए।

Chanakya niti for success mantra in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

कठिन परिस्थितियों में न हो विचलित
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोगो कठिन परिस्थितियों में भी बिना विचलित हुए धर्म के मार्ग पर चलते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं ऐसे लोगों का भाग्य भी साथ देता है। इसलिए कठिन से कठिन परिस्थिति में भी व्यक्ति को अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti for success mantra in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को दूसरो की गलतियों से सीखना चाहिए। यदि अपनी गलतियों से सीखा तो आयु कम पड़ जाएगी। तात्पर्य यह है कि व्यक्ति को हमेशा दूसरों की गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। अपने ऊपर प्रयोग करके सीखने पर समय निकल जाता है।

विज्ञापन
Chanakya niti for success mantra in hindi
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
मेहनत ही है सफलता की कुंजी

चाणक्य कहते हैं जो व्यक्ति कठिन परिश्रम करने से नहीं घबराता है, वह अपने जीवन में सफलता अवश्य हासिल करता है। व्यक्ति को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके परिश्रम करना चाहिए। इससे उसे सफलता अवश्य हासिल होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed