चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान होने के साथ एक अच्छे शिक्षक भी थे। उन्होंने विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला से शिक्षा ग्रहण की और वहीं पर विद्यार्थियों को शिक्षा भी दी। इसके साथ ही चाणक्य एक कुशल अर्थशास्त्री और समाजशास्त्री भी थे। कई विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ थी। उन्होंने अपने जीवन में अच्छी और बुरी दोनों तरह की परिस्थियों का सामना किया था। चाणक्य ने अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर नीतिशास्त्र में अपने अनमोल विचारों को पिरोया है। चाणक्य नीति की शिक्षाएं आज भी मनुष्य को जीवन में बहुत महत्व रखती हैं। चाणक्य ने कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताया है जिन्हें करते हुए कभी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अन्यथा आपको अपयश और नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं किन कामों में बिलकुल नहीं करना चाहिए जल्दबाजी....
Chanakya Niti: इन मामलों में कभी न करें जल्दबाजी, उठाना पड़ सकता है नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार के मामले में न करें जल्दबाजी
चाणक्य कहते हैं कि व्यापार में कोई भी निर्णय हमेशा सोच-समझकर ही करना चाहिए। क्योंकि किसी भी व्यक्ति के लिए उसका व्यापार ही एक तरह से सारी जमा पूंजी होता है, क्योंकि किसी भी व्यापार को बढ़ाने में व्यक्ति को वर्षों लग जाते हैं, और व्यापार के मामलें में जल्दबाजी में किया गया निर्णय व्यक्ति के पूरे कारोबार को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हर बिंदु का आकलन करके सोच विचार करने के पश्चात ही निर्णय लेना चाहिए।
नए रिश्ते बनाते समय न करें जल्दबाजी
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी नए रिश्तें बनाते समय जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। रिश्तों का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है, लेकिन किसी के साथ नई-नई मित्रता करते समय और नए रिश्ते बनाते समय जल्दबाजी करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह आपको मानसिक तनाव और अपयश दे सकते हैं।
धन के लेन-देन में कभी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी को धन देते हुए या निवेश करते समय हमेशा सोच-समझ कर निर्णय करें।