फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: ये 4 चीजें होती हैं मित्र से भी ज्यादा खास, पूरे जीवन निभाती हैं व्यक्ति का साथ,

Wed, 03 Mar 2021 07:15 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 03 Mar 2021 07:15 AM IST
विज्ञापन
Chanakya niti anmol vachan in hindi for life lesson
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य कूटनीति और राजनीति में निपुण थे। आचार्य चाणक्य ने कई शास्त्र लिखें, जिसमें से नीति शास्त्र में उन्होंने मनुष्य के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं का जिक्र किया है। नीतिशास्त्र की शिक्षाएं कठोर और कड़वी भले ही लगती हो, लेकिन ये मनुष्य को जीवन की सच्चाई से अवगत कराती हैं। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में मनुष्य के निजी जीवन से लेकर रोजगार, व्यापार और धन से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। इन बातों के सार के समझकर मनुष्य कई समस्याओं का हल स्वयं ही ढूंढ सकता है और एक सुखी जीवन जी सकता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में चार ऐसी चीजों का बारे में बताया है जो व्यक्ति का साथ आखिरी समय तक देती हैं।

Chanakya niti anmol vachan in hindi for life lesson
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
विद्या मित्रं प्रवासेषु भार्या मित्र गृहेषु च।

व्याधितस्यौषधं मित्र धर्मो मित्रं मृतस्य।।

ज्ञान

आचार्य चाणक्य इस श्लोक के माध्यम से पहली चीज बताते हैं ''ज्ञान'' चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति परदेस में अपनों से दूर है उसके लिए ज्ञान ही सबसे बड़ा और सच्चा मित्र है। ज्ञान ही एक ऐसी चीच है जो व्यक्ति का आखिरी समय तक साथ निभाता है। ज्ञान के बल पर व्यक्ति हर परिस्थिति को पार करने में सक्षम रहता है।

Chanakya niti anmol vachan in hindi for life lesson
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति की पत्नी उसकी अच्छी मित्र हो और व्यवहार कुशल हो, जो सद्गुणी हो, हर कदम पर पति का साथ देने वाली हो, ऐसे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान मिलता है। चाणक्य कहते हैं कि विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी पत्नी ही पति को धैर्य और साहस देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti anmol vachan in hindi for life lesson
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
औषधि

चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति का स्वास्थय खराब हो उसके लिए औषधि ही सच्ची मित्र होती है। औषधि ही व्यक्ति के स्वास्थ्य को सही करके उसके प्राणों की रक्षा करती है। व्यक्ति को कभी भी रोग के समय में औषधि लेने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
Chanakya niti anmol vachan in hindi for life lesson
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
धर्म

आचार्य चाणक्य के अनुसार धर्म को इंसान का सबसे अच्छा और सच्चा मित्र होता है। धर्म ही व्यक्ति को सही राह दिखाता है, जिसपर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और सार्थक बनाता है। धर्म पर चलने वाले व्यक्ति को हर स्थान पर मान सम्मान की प्राप्ति होती है। चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने जीवन में जिस तरह के कर्म करता है मृत्यु के पश्चात उसे उसी प्रकार से याद किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed