फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Purnima 2022: कब है चैत्र पूर्णिमा? जाने शुभ मुहूर्त, व्रत पूजा विधि

Tue, 22 Mar 2022 06:52 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 22 Mar 2022 06:52 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Purnima 2022 Know The Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat and Remedies
चैत्र माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को चैत्र पूर्णिमा, चैती पूनम आदि के नाम से जाना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

Chaitra purnima 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह की अंतिम तिथि  को पूर्णिमा कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से चैत्र पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन श्रीराम के परमभक्त हनुमान जी की जयंती भी मनाई जाती है। इसके अलावा इसी दिन ब्रज नगरी में भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के संग रास उत्सव रचाया था। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान एवं दान-पुण्य के कार्य करने से समस्त प्रकार के दुखों से छुटकारा मिलता है। चैत्र माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को चैत्र पूर्णिमा, चैती पूनम आदि के नाम से जाना जाता है। पूर्णिमा तिथि पर भगवान नारायण की पूजा और व्रत किया जाता है।  रात्रि के समय चंद्रमा की पूजा करके अर्घ्य देने के पश्चात व्रत का पारण किया जाता है। चैत पूर्णिमा के दिन नदी, तीर्थ, सरोबर और जलकुंड में स्नान करके दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा की तिथि शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपायों के बारे में। 

Chaitra Purnima 2022 Know The Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat and Remedies
। चैत पूर्णिमा के दिन नदी, तीर्थ, सरोबर और जलकुंड में स्नान करके दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। - फोटो : अमर उजाला

चैत्र पूर्णिमा 2022 
चैत्र पूर्णिमा:  दिनांक 16 अप्रैल 2022, शनिवार 
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ :16 अप्रैल, शनिवार 02:25 AM पू
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 17 अप्रैल 12:24 AM
चंद्रोदय का समय सायं 16 अप्रैल, शनिवार, 06:27 PM

Chaitra Purnima 2022 Know The Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat and Remedies
चैत्र पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण का व्रत करने से जातकों को समस्त कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।  - फोटो : अमर उजाला

चैत्र पूर्णिमा का महत्व
चैत्र पूर्णिमा हिन्दू नववर्ष की प्रथम पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है। चैती पूर्णिमा के अवसर पर जो भक्त श्री हरि विष्णु की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करते हैं उन्हें सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण का व्रत करने से जातकों को समस्त कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Purnima 2022 Know The Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat and Remedies
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। - फोटो : अमर उजाला

चैत्र पूर्णिमा के दिन होती है हनुमान जयंती
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन को हनुमान जयंती के नाम से भी जानते हैं। शास्त्रों के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी और चैत्र शुक्ल पूर्णिमा दोनों दिन मनाया जाता है। 

विज्ञापन
Chaitra Purnima 2022 Know The Date Time Puja Vidhi Shubh Muhurat and Remedies
चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्रदर्शन के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
चैत्र पूर्णिमा की पूजा विधि
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान आदि कर लें।
  • इसके उपरांत चैत्र पूर्णिमा के व्रत का संकल्प लें। 
  • इसके बाद श्रीविष्णु की पूजा करें।
  • संभव हो तो सत्य नारायण का पाठ करें।
  • उन्हें नैवेद्य अर्पित करें। 
  • अंत में ब्राह्मणों और गरीबों को दान-दक्षिणा दें।
  • चंद्रदर्शन के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed