फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2022 Date: जानें कब से चैत्र नवरात्रि होंगे आरंभ, घटस्थापना शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और महत्व

Mon, 21 Mar 2022 03:47 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Mar 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
chaitra navratri 2022 date kab se chaitra navratri 2022 navratri start date ghatasthapana shubh muhurat puja samagri and importance
navratri 2022: 02 अप्रैल, शनिवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक नवरात्रि पर मां दुर्गा पृथ्वी पर अलग-अलग वाहनों से आती हैं जिसका विशेष महत्व होता है। - फोटो : अमर उजाला

Chaitra Navratri 2022 Date: हिंदू धर्म में चैत्र का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है,क्योंकि यह हिंदी कैलेंडर का पहला महीना होता है। इसी महीने में बहुत सारे व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। चैत्र का महीना हिंदू नववर्ष का महीना होता है। चैत्र के महीने में ही चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती है। चैत्र प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना की जाती है और अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण किया जाता है। मां दुर्गा के भक्त चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों तक उपवास रखते हुए पूजा और साधना करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार साल भर में कुल मिलाकर 4 नवरात्रि आती हैं जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस बार चैत्र नवरात्रि का त्योहार 02 अप्रैल 2022 से शुरु होकर 11 अप्रैल तक रहेगी। आइए जानते हैं इस चैत्र नवरात्रि की खास बातें...

chaitra navratri 2022 date kab se chaitra navratri 2022 navratri start date ghatasthapana shubh muhurat puja samagri and importance
- फोटो : अमर उजाला
चैत्र प्रतिपदा तिथि 2022
प्रतिपदा तिथि की शुरुआत : 01 अप्रैल,2022 सुबह 11 बजकर 54 से आरंभ
प्रतिपदा तिथि की समाप्ति : 02 अप्रैल,2022 सुबह 11 बजकर 57 पर समाप्त

चैत्र घटस्थापना शुभ मुहूर्त 02 अप्रैल 2022 
घटस्थापना शुभ मुहूर्त:सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक 
घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त:दोपहर 12:08 बजे से 12:57 बजे तक रहेगा।
chaitra navratri 2022 date kab se chaitra navratri 2022 navratri start date ghatasthapana shubh muhurat puja samagri and importance
Chaitra Navratri - फोटो : iStock
इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
02 अप्रैल, शनिवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक नवरात्रि पर मां दुर्गा पृथ्वी पर अलग-अलग वाहनों से आती हैं जिसका विशेष महत्व होता है। वार के अनुसार मां दुर्गा का वाहन तय होता है। इस बार चैत्र नवरात्रि शनिवार से शुरू हो रहे हैं ऐसे देवी दुर्गा घोड़े पर सवार होकर पृथ्वी पर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2022 date kab se chaitra navratri 2022 navratri start date ghatasthapana shubh muhurat puja samagri and importance
नवरात्रि
देवी दुर्गा के नौ स्वरूप 
नवरात्रि के 09 दिनों तक देवी दुर्गा के 09 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-आराधना की जाती है। जो इस प्रकार हैं।
1- शैलपुत्री 
2- ब्रह्मचारिणी
3- चंद्रघंटा
4- कूष्मांडा
5- स्कंदमाता
6- कात्यायनी
7- कालरात्रि
8- मां महागौरी
9- मां सिद्धिदात्री
विज्ञापन
chaitra navratri 2022 date kab se chaitra navratri 2022 navratri start date ghatasthapana shubh muhurat puja samagri and importance
- फोटो : amar ujala
चैत्र नवरात्रि पूजन सामग्री: 
1-मिट्टी का कलश
2-मिट्टी
3-सात प्रकार के अनाज
4-गंगाजल
5-कलावा
6-सुपारी
7-आम या अशोक के पत्ते
8-अक्षत 
9-जटा वाला नारियल
10- लाल कपड़ा
11-फूल और फूल माला 
12- फल और मिठाई 
13- जौ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed