Chaitra Navratri 2022: आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि और इस तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। अभी मां आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व नवरात्रि चल रही है। 02 अप्रैल से शुरू हुआ ये पावन पर्व 11 अप्रैल तक नवरात्रि पारण तक मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व होता है। चैत्र नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विधान है। इसके अलावा नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व होता है। वहीं, नवरात्रि में कन्या पूजन करने की भी परंपरा है। कन्याओं को साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। दुर्गाष्टमी या फिर नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इसलिए नवरात्रि में कन्या पूजन करते हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं कि इस साल चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन किस दिन किया जाएगा और शुभ मुहूर्त कब है....
Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि में इस दिन होगा कन्या पूजन, मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए ऐसे करें पूजा
कई स्थानों पर लोग दुर्गाष्टमी के दिन ही कन्या पूजन करते हैं, तो कई जगहों पर नवमी के दिन किया जाता है। यहां पर हम आपको दुर्गाष्टमी और नवमी दोनों तिथियों के बारे में बता रहे हैं, जिसके आधार पर आप अपने अनुसार उस दिन शुभ मुहूर्त में कन्या पूजन कर सकते हैं।
- Manohar Lal (@manoharlalbjp) 9 Apr 2022
इस बार अष्टमी तिथि 09 अप्रैल को पड़ रही है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 08 अप्रैल की रात 11 बजकर 05 मिनट से शुरू हो रही है। इसका समापन 9 अप्रैल की देर रात 1 बजकर 23 मिनट पर होगा। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक है। इसके बाद सुकर्मा योग दिन में 11 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक है। इसके अलावा दिन का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक है। ऐसे में इन शुभ मुहूर्त में आप कभी भी कन्या पूजन कर सकते हैं।
- Bharat Bhushan Ashu (@Ashumla) 9 Apr 2022
ज्यादातर जगहों पर नवमी तिथि को भी कन्या पूजन किया जाता है। इस साल नवमी तिथि का आरंभ 10 अप्रैल की रात्रि 1 बजकर 23 मिनट से हो रहा है, जो 11 अप्रैल सुबह 3 बजकर 15 मिनट तक है। साथ ही इस दिन सुकर्मा योग दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक है। इसके अलावा इस दिन रवि पुष्य योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है। ऐेसे में इस दिन सुबह से ही कन्या पूजन किया जा सकता है।
- SANDEEP SINGH (@flickersingh) 9 Apr 2022
दुर्गाष्टमी या राम नवमी, जिस दिन भी आप कन्या पूजन करना चाहते हैं उस दिन सबसे पहले मां दुर्गा की पूजा करें। फिर कन्याओं को भोजन पर आमंत्रित करें।
समस्त देशवासियों को दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। #DurgaAshtami
- Ravi Shankar Prasad (@ravishankarprasad) 9 Apr 2022