फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Ashtami 2022: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि आज, कैसे करें मां दुर्गा की पूजा? जानिए विधि और मंत्र

Sat, 09 Apr 2022 09:31 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 09 Apr 2022 09:31 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022: Durga Ashtami Shubh Muhurat Puja Vidhi Mantra in Hindi
कब है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि, इस दिन कैसे करें मां दुर्गा की पूजा - फोटो : amar ujala

Chaitra Navratri, Durga Ashtami 2022:  आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा बेहद खास मानी जाती है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को यानी आठवें दिन देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अष्टमी तिथि पर सच्चे मन से मां महागौरी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मां महागौरी को ममता की मूरत कहा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मां महागौरी की पूजा करने से राहु के बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं। नवरात्रि के पावन दिनों में अष्टमी तिथि का खास महत्व है। इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि कब है और इस दिन मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कैसे करें उनके आठवें स्वरूप की पूजा, चलिए जानते हैं...  

Chaitra Navratri 2022: Durga Ashtami Shubh Muhurat Puja Vidhi Mantra in Hindi
कब है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि, इस दिन कैसे करें मां दुर्गा की पूजा - फोटो : SELF
चैत्र नवरात्रि 2022 अष्टमी तिथि एवं शुभ मुहूर्त 

इस बार अष्टमी तिथि 09 अप्रैल को है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 08 अप्रैल की रात 11 बजकर 05 मिनट से शुरू हो रही है। साथ ही इसका समापन 09 अप्रैल की देर रात 1 बजकर 23 मिनट पर होगा।  इसके बाद नवमी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा। 

Chaitra Navratri 2022: Durga Ashtami Shubh Muhurat Puja Vidhi Mantra in Hindi
कब है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि, इस दिन कैसे करें मां दुर्गा की पूजा - फोटो : iStock
दुर्गाष्टमी 2022 पूजा विधि 

इस दिन देवी दुर्गा के साथ उनके आठवें स्वरूप मां महागौरी का आशीर्वाद पाने के लिए सबसे पहले लकड़ी की चौकी पर या मंदिर में महागौरी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। फिर चौकी पर सफेद वस्त्र बिछाकर उस पर महागौरी यंत्र रखें और यंत्र की स्थापना करें। इसके बाद पुष्प लेकर मां का ध्यान करें। अब मां की प्रतिमा के आगे दीपक चलाएं और उन्हें फल, फूल, नैवेद्य आदि अर्पित करें और देवी मां की आरती उतारें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022: Durga Ashtami Shubh Muhurat Puja Vidhi Mantra in Hindi
कब है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि, इस दिन कैसे करें मां दुर्गा की पूजा - फोटो : अमर उजाला
महा अष्टमी पूजा का महत्व

शादी-विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए मां महागौरी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि महागौरी की पूजा से दांपत्य जीवन सुखद बना रहता है। साथ ही पारिवारिक कलह क्लेश भी खत्म हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि माता सीता ने श्री राम की प्राप्ति के लिए देवी महागौरी की ही पूजा की थी। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022: Durga Ashtami Shubh Muhurat Puja Vidhi Mantra in Hindi
कब है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि, इस दिन कैसे करें मां दुर्गा की पूजा - फोटो : iStock
कन्या पूजन का महत्व 

नवरात्रि में अष्टमी के दिन कन्या पूजन करना श्रेष्ठ माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed