फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2021: 13 अप्रैल यानि कल से शुरू हो रही हैं नवरात्रि, घटस्थापना से पहले जरूर कर लें ये कार्य

Mon, 12 Apr 2021 05:41 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 12 Apr 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
chaitra navratri 2021date importance and must do these work before ghatasthapana on navratri
नवरात्रि 2021

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से बासंतिक या चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होती हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार यानि कल से आरंभ हो रहे हैं। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक क्रमशः शैलपुत्री माता, ब्रह्मचारिणी माता, चंद्रघंटा माता, कूष्मांडाा माता,  स्कंदमाता, कात्यायनी माता, कालरात्रि माता, महागौरी माता और सिद्धिदात्री माता की पूजा आराधना करने का विधान है। नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ ही मां शैलपुत्री का पूजन किया जाता है, लेकिन घटस्थापना से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है। कलश स्थापना करने से पहले यदि आप कुछ कार्यों को करते हैं तो माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जनाते हैं कि क्या हैं वे कार्य।

chaitra navratri 2021date importance and must do these work before ghatasthapana on navratri
नवरात्रि 2021
घर और मन दोनों को करें स्वच्छ 

नवरात्रि से पहले ही पूरे घर की भलिभांति साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। नवरात्रि के पहले दिन प्रातः उठकर सबसे पहले फिर से घर को स्वच्छ करना चाहिए। मानसिक और भीतर से शारीरिक स्वच्छता के लिए नवरात्रि से तीन चार दिन पहले ही तामसिक चीजों जैसे मांस मदिरा, लहसुन प्याज और किसी भी प्रकार की नशीली चीजों का त्याग कर देना चाहिए क्योंकि मां की कृपा प्राप्त करने के लिए तन के साथ मन की स्वच्छता भी होना आवश्यक होता है।

chaitra navratri 2021date importance and must do these work before ghatasthapana on navratri
नवरात्रि 2021
माता की चौकी लगाने से पहले रखें इस बात का ध्यान

चौकी सजाने से पहले दिशा का ध्यान रखना चाहिए। पूजा स्थान बनाने के लिए ईशान कोण सबसे उत्तम रहता है। इसके साथ ही सबसे पहले उस स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर लें, इसके बाद लकड़ी की चौकी को भी गंगाजल से शुद्ध करें। नवरात्रि में शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2021date importance and must do these work before ghatasthapana on navratri
नवरात्रि 2021
द्वार पर बनाएं स्वास्तिक

हिंदू धर्म में स्वास्तिक का चिन्ह बहुत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। स्वास्तिक का चिन्ह शुभता का प्रतीक है। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना से पूर्व अपने मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का अंकित करें और उसका पूजन करें। 

 

विज्ञापन
chaitra navratri 2021date importance and must do these work before ghatasthapana on navratri
नवरात्रि 2021
घटस्थापना से पहले रखें कुछ देर मौन

मौन धारण करने से मन शांत और एकाग्र करने के लिए मौन को बहुत प्रभावी माना जाता है। नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना यदि आप कुछ समय के लिए मौन रहते हैं तो आपके मन में इधर-उधर के विचार नहीं आएंगे और पूजा करने के लिए आपका मन शांत होगा, जिससे आप पूरी तरह से अपना मन पूजा में लगा पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed