फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2021: 21 अप्रैल को है नवमी तिथि, उससे पहले कर लें ये उपाय, होगी धन प्राप्ति और तरक्की

Fri, 16 Apr 2021 10:29 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 16 Apr 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 navami date vastu tips for money and business
नवरात्रि 2021 महानवमी - फोटो : अमर उजाला

इस समय चैत्र नवरात्रि चल रही हैं, इनका समापन 21 अप्रैल 2021 नवमी तिथि पर कन्या पूजन के साथ होगा। मां आदिशक्ति दुर्गा की कृपा प्राप्त करने हेतु ये नौ दिन बहुत ही महत्वपूर्ण मानें जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी इन नौ दिनों का बहुत महत्व माना गया है। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान यदि कुछ उपाय कर लिए जाएं तो आप की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपके कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है या फिर आप धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो चैत्र नवरात्रि समाप्त होने से पहले ज्योतिष के इन उपायों को करके परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय....

Chaitra Navratri 2021 navami date vastu tips for money and business
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वास्तुशास्त्र के अनुसार नवरात्रि समाप्त होने से पहले अपने घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पदचिह्न लगाने चाहिए। लें। पद चिन्हों को लगाते समय ध्यान रखें कि ये अंदर की तरफ आते हुए होने चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपके घर में बरकत आती है। इसके अलावा नवरात्रि में अपने मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह भी बनाना चाहिए।

Chaitra Navratri 2021 navami date vastu tips for money and business
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आपके व्यवसाय में किसी तरह की समस्याएं आ रही हो तो किसी पात्र में पानी भरकर उसमें लाल और पीले रंग के फूल भी डालकर नवरात्रि समाप्त होने से पहले अपने कार्य स्थल के मुख्य द्वार के पास पूर्व या उत्तर दिशा में रख दें। मान्यता है कि इस करने से आपके व्यवसाय में रही समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 navami date vastu tips for money and business
मुख्य द्वार पर ॐ का चिन्ह लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

यदि आपके घर में पैसों की तंगी है या फिर अनावश्यक खर्च बढ़ गए हैं तो नवरात्रि के दौरान अपने द्वार के पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ऊं का चिन्ह लगाएं। ये चिन्ह लगाते हुए दिशा का विशेष ध्यान रखें। माना जाता है कि पूर्व और उत्तर दिशा में ये चिन्ह लगाने से घर के अनावश्यक खर्च रुकते हैं और धन की आवक में भी वृद्धि होती है। इसके साथ ही यदि कोई बीमार रहता है तो उसकी तबीयत में भी सुधार होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed