फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2021: अष्टमी तिथि पर इस उपाय को करने से मां दुर्गा होती हैं प्रसन्न, मिटते हैं सारे संकट

Mon, 19 Apr 2021 07:15 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 19 Apr 2021 07:15 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 durga saptami path during navratri
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला

Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व में मां दुर्गा की आराधना की जाती है। नवरात्रि में मां के भक्त नौ दिनों तक उपवास करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि व्रत से माता का आशीर्वाद मिलता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवरात्रि के समय दुर्गा सप्तशती का पाठ करना भी बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते हैं नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से क्या-क्या लाभ होते हैं..

Chaitra Navratri 2021 durga saptami path during navratri
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : gettyimages

नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ सुनना या श्रवण करना सभी गृहस्थों के लिए वरदान की तरह है क्योंकि, इनकी कोई न कोई परेशानी हमेशा पीछा करती रहती है। जो लोग सब कुछ होते हुए भी परिवार में तनाव और कलह से परेशान हैं, जो हमेशा शत्रुओं से दबे रहते हैं, मुकदमों में हार का भय सताता रहता है या जो प्रेत आत्माओं से परेशान रहते हैं उन्हें मधु और कैटभ जैसे राक्षसों का संहार करने वाली माता महाकाली के दुर्गासप्तशती के प्रथम चरित्र का पाठ करना या सुनना चाहिए।

Chaitra Navratri 2021 durga saptami path during navratri
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

बेरोजगारी की मार से परेशान, कर्ज में डूबे हुए जिनके चारों ओर अन्धकार ही दिखाई दे रहा हो, जो श्री हीन हो चुके हों, जिनका कार्य व्यापार बंद हो चुका हो, जिनके जीवन में स्थिरता नहीं हो, जिनका स्वास्थ्य साथ न दे रहा हो, घर की अशांति से परिवार बिखर रहा हो अथवा पूर्णतः भौतिक सुखों से वंचित हो ऐसे प्राणी को माता महालक्ष्मी की आराधना और मध्यम चरित्र का पाठ करना या सुनना चाहिए। यह दुर्गासप्तशती के अंतर्गत मध्यम चरित्र का पाठ-श्रवण सभी विपत्तियों से मुक्ति दिलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 durga saptami path during navratri
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

जिनकी बुद्धि मंद पड़ गयी हो, पढ़ाई में मन न लग रहा हो, स्मरणशक्ति कमजोर हो रही हो, सन्निपात की बीमारी से ग्रसित हों, जो शिक्षा-प्रतियोगिता में असफल रहते हों अथवा जिनको ब्रह्म ज्ञान और तत्व की प्राप्ति करनी हो उन्हें माता सरस्वती की आराधना और उतम चरित्र का पाठ करना चाहिए।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 durga saptami path during navratri
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

सम्पूर्ण दुर्गा सप्तशती का दशांग या षडांग पाठ संसार के चारों पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष देने वाला है। सप्तशती पाठ-श्रवण से प्राणी सभी कष्टों से मुक्ति पा जाता है। घर में वास्तु दोष हो तो दुर्गा सप्तशती का पाठ अथवा श्रवण समस्त प्रकार के वास्तु दोषों से छुटकारा दिला देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed