फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीरामरक्षास्तोत्रम् का पाठ करने से प्रभु श्री राम करते हैं हर संकट को दूर

Fri, 24 Jul 2020 02:41 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 24 Jul 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
By reading Shri Ram Rakshastotram Lord Shri Ram protects from every problem
भगवान श्री राम - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीरामरक्षास्तोत्रम् या श्री राम रक्षा स्तोत्र बुध कौशिक ऋषि द्वारा रचित है, इसमें उन्होंने श्रीराम का स्तुति गान किया है। यह ग्रंथ संस्कृत भाषा में लिखा गया है, इससे जुड़ी एक पौराणिक कथा के अनुसार एक दिन भगवान शिव ऋषि बुध कौशिक के स्वपन में आए श्रीरामरक्षास्तोत्रम् सुनाया, कौशिक ऋषि नें प्रातः उठकर इसकी रचना कर दी। यह पाठ बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। इसका पाठ करने से राम जी के साथ शिव जी की कृपा भी प्राप्त होती है। 

 

By reading Shri Ram Rakshastotram Lord Shri Ram protects from every problem
प्रभु श्रा राम अपने भक्तों की संकट से रक्षा करते हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीरामरक्षास्तोत्रम् का पाठ करने से प्रभु श्रीराम हर विपत्ति से अपने भक्त की रक्षा करते हैं। प्रभु श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, वे अपनी शरण में आने वाले की हर प्रकार से रक्षा करते हैं। जो व्यक्ति नियमित रुप से इस स्त्रोत का पाठ करता है। उसे किसी बात का भय नहीं रहता है। वह निर्भीक हो जाता है।

By reading Shri Ram Rakshastotram Lord Shri Ram protects from every problem
श्री राम भक्त हनुमान भी भक्तों की रक्षा करते हैं(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

हनुमान जी श्री राम के भक्त हैं इस स्तोत्र का पाठ करने से राम जी के साथ बजरंगबली की कृपा भी मिलती है और वे हर संकट से आपकी रक्षा करते हैं। श्री रामरक्षा स्त्रोत का नियमित सच्चे मन से पाठ करने से साधक के चारों ओर एक सुरक्षा का घेरा बन जाता है। व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
By reading Shri Ram Rakshastotram Lord Shri Ram protects from every problem
श्रीरामरक्षास्तोत्रम् के पाठ से भय से मुक्ति मिलती है(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

मान्यता है कि अगर आप राम रक्षा स्त्रोत का पाठ पूरे विधि-विधान से 11 बार करते हैं और इस समय किसी पात्र में सरसों के कुछ दानें लेकर उन दानों में पाठ करते समय अपनी अंगुलियों को घुमाते रहते हैं तो वह सिद्ध हो जाते हैं। इस तरह से सिद्ध किए गए सरसों के दानों को घर में किसी पवित्र स्थान पर रख देना चाहिए।

अगर आप यात्रा पर जाते हैं या किसी कानूनी मामले के काम से कहीं जाते हैं तो यह दाने आपकी रक्षा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि आपको सोते समय भय लगता है तो यह दाने आपको हर तरह के भय से मुक्ति दिलाते हैं।

 

विज्ञापन
By reading Shri Ram Rakshastotram Lord Shri Ram protects from every problem
भगवान राम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

जिस तरह से रामरक्षास्तोत्रम् के पाठ से सरसों को सिद्ध किया जाता है, उसी तरह से पानी को भी सिद्ध किया जा सकता है। कहते हैं कि अगर इस पानी को किसी रोगी को पिलाया जाए या इस पानी से रोगी को औषधि दी जाए तो वह बहुत प्रभावशाली होती है। रोगी जल्द स्वस्थ होने लगता है। पानी को सिद्ध करने के लिए एक तांबे के पात्र में पानी भर लें। रामरक्षास्तोत्रम् का पाठ करते समय इस पात्र को अपने हाथ में रखें और अपनी दृष्टि को पानी में रखना चाहिए। ये उपाय लोगों की मान्यता परा आधारित है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed