फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत ही नहीं, इन देशों में भी स्थित है बाबा बर्फानी जैसा शिवलिंग

Fri, 24 Jul 2020 07:19 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 24 Jul 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
similar ice cave like amarnath baba barfani in outside india
अमरनाथ - फोटो : amarnath yatra 2019

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक क्रियाएं इन सभी पर इस महामारी का नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण अमरनाथ यात्रा भी रद्द हो चुकी है। हर साल अमरनाथ यात्रा पर हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में इस खबर से बाबा बर्फानी के भक्तों को बड़ा झटका लगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाबा बर्फानी में स्थित शिवलिंग के समान हिमलिंग भारत में ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी मिलते हैं। आइए जानते हैं किन-किन देशों में पाए जाते हैं बाबा बर्फानी के समान शिवलिंग।

similar ice cave like amarnath baba barfani in outside india
बाबा अमरनाथ शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रिया में बाबा बर्फानी

यूरोप का एक देश है ऑस्ट्रिया जहां सल्जबर्ग के पास बाबा बर्फानी जैसी आकृतिनुमा शिवलिंग देखने को मिलता है। खास बात ये है कि यहां स्थित शिवलिंग की आकृति अमरनाथ गुफा में स्थित शिवलिंग की आकृति से काफी बड़ी है। यह शिवलिंग वरफेन की गुफा में स्थित है। इस गुफा को दुनिया की सबसे बड़ी गुफा होने का दावा भी किया जाता है। साल 1879 को इस गुफा को खोजा गया था। यहां हिमलिंग को देखने का क्रम मई के महीने में शुरू होता है और यह अक्टूबर तक चलता है।

similar ice cave like amarnath baba barfani in outside india
बाबा अमरनाथ - फोटो : ANI
स्लोवाकिया में हेरिटेज गुफा

यूरोप के स्लोवाकिया में भी बाबा बर्फानी के समान हिमलिंग देखने को मिलता है। यह हिमलिंग भी एक गुफा में स्थित है। इस गुफा को दोबसिंस्का के नाम से जाना जाता है। इस गुफा का पता 1870 में लगा था। यह यूरोप की पहली ऐसी गुफा है जिसे बिजली से जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
similar ice cave like amarnath baba barfani in outside india
अमरनाथ - फोटो : अमर उजाला
स्विट्जरलैंड में हिमलिंग

स्विट्जरलैंड में भी अमरनाथ गुफा के समान एक गुफा है। यह गुफा मिटेलालालिन शहर में स्थित है। जहां पर बाबा बर्फानी के समान हिमलिंग देखने को मिलता है। यहां स्थित गुफा में सैलानियों के लिए रंग-बिरंगी लाइट्स की भी व्यवस्था की गई है। यहां जाने के लिए 70 फुट लंबी सुरंग से होकर जाना पड़ता है।

विज्ञापन
similar ice cave like amarnath baba barfani in outside india
अमरनाथ गुफा - फोटो : अमर उजाला
अलास्का में बाबा बर्फानी

अलास्का में सालभर बर्फ जमी रहती है। यहां मौसम में भी अचानक तब्दीली आ जाती है। यहां पर बाबा बर्फानी के समान हिमलिंग देखने को मिलता है। यह हिमलिंग अलास्का के शहर मेंडेनहाल में छोटे-बड़े कई तरह के हिमलिंग देखने को मिलते हैं। यहां पर अन्य प्रकार की आकर्तियां भी बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed