फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर भूलकर भी न करें ये काम, मिल सकते हैं विपरीत प्रभाव

Wed, 20 Aug 2025 10:40 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 20 Aug 2025 10:40 AM IST
सार

प्रदोष व्रत करते समय कुछ नियमों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कुछ कार्य ऐसे भी हैं जिन्हें भूलकर भी व्रत के दौरान नहीं करना चाहिए, क्योंकि वे पूजा के प्रभाव को कम कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

विज्ञापन
Budh Pradosh Vrat 2025 Never do this work on pradosh vrat me kya nahi karna chahiye
प्रदोष व्रत के दिन न करें ये काम - फोटो : adobe stock

Budh Pradosh Vrat 2025: भाद्रपद मास का पहला बुध प्रदोष व्रत 20 अगस्त 2025 को रखा जाएगा। माना जाता है कि प्रदोष व्रत करने से जीवन के दुख, रोग और पाप नष्ट होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। प्रदोष व्रत करते समय कुछ नियमों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कुछ कार्य ऐसे भी हैं जिन्हें भूलकर भी व्रत के दौरान नहीं करना चाहिए, क्योंकि वे पूजा के प्रभाव को कम कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....



Hartalika Teej 2025: पहली बार रखने जा रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो पहले जान लें जरूरी नियम
Krishna ji ki chhathi 2025: कब है कान्हा जी की छठी? जानें तिथि, पूजन विधि और महत्व

Budh Pradosh Vrat 2025 Never do this work on pradosh vrat me kya nahi karna chahiye
बुध प्रदोष व्रत के दिन न करें ये काम - फोटो : adobe stock

बुध प्रदोष व्रत के दिन न करें ये काम

  • प्रदोष व्रत की पूजा करते समय नारियल का जल, तुलसी के पत्ते और कुमकुम भगवान शिव को अर्पित नहीं करना चाहिए। यह माना जाता है कि ऐसा करने से पूजा का पूरा फल नहीं मिलता।
Budh Pradosh Vrat 2025 Never do this work on pradosh vrat me kya nahi karna chahiye
बुध प्रदोष व्रत के दिन न करें ये काम - फोटो : adobe stock
  • इस दिन मांसाहारी भोजन, शराब, सिगरेट और किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। प्रदोष व्रत से पहले घर में रखे तामसिक भोजन को भी हटा देना चाहिए। तभी पूजा का वास्तविक लाभ प्राप्त हो सकता है।
  • प्रदोष व्रत वाले दिन देर तक सोना उचित नहीं माना जाता। साथ ही किसी भी पेड़-पौधे की पत्तियां तोड़ने से भी बचना चाहिए। यह दिन सकारात्मक ऊर्जा और संयम बनाए रखने का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Pradosh Vrat 2025 Never do this work on pradosh vrat me kya nahi karna chahiye
बुध प्रदोष व्रत के दिन न करें ये काम - फोटो : adobe stock
  • इस दिन किसी भी स्थिति में बुजुर्गों, महिलाओं या किन्नरों का अपमान करना अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इनका अपमान करने से भगवान शिव रुष्ट हो जाते हैं और जीवन में दुर्भाग्य प्रवेश करता है।

 

Bhadrapada Amavasya 2025: भाद्रपद अमावस्या पर करें विशेष स्तोत्र का पाठ, सुख-समृद्धि और शांति मिलेगी

Jayadratha Vadh: पीएम मोदी ने लाल किले से सुनाई जयद्रथ के वध की कहानी, जानें महाभारत का ये अद्भुत प्रसंग

Feet Touching Rules: गलती से भी न छुएं इन लोगों के पैर, बन सकते हैं पाप के भागी

 

विज्ञापन
Budh Pradosh Vrat 2025 Never do this work on pradosh vrat me kya nahi karna chahiye
बुध प्रदोष व्रत के दिन न करें ये काम - फोटो : adobe stock
  • धार्मिक परंपराओं के अनुसार प्रदोष व्रत पर काले रंग के वस्त्र पहनना भी अशुभ माना गया है। ऐसा करने से शिवजी अप्रसन्न हो सकते हैं।

Prasanna Vadanam shloka: 'प्रसन्नवदनां' श्लोक किसे समर्पित है? जानें इसका अर्थ

Nandi: नंदी के कान में क्यों कही जाती है मनोकामना? जानिए इसके पीछे की मान्यता




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed