Why Are Wishes Whispered Into The Ears Of Nandi: सावन का महीना चल रहा है। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव की उपासना करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत और जलाभिषेक करते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा के बाद उनके वाहन और प्रिय सेवक नंदी की भी पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कहने से वह इच्छा भगवान शिव तक पहुंचती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस मान्यता के पीछे की वजह क्या है? ऐसा क्यों किया जाता है और इसके नियम क्या हैं? आइए इससे जुड़ी पौराणिक कथा के बारे में जानते हैं....
Nandi: नंदी के कान में क्यों कही जाती है मनोकामना? जानिए इसके पीछे की मान्यता
क्या आप जानते हैं कि शिव जी की पूजा के बाद उनके प्रिया वाहन नंदी के कान में मनोकामना क्यों कही जाती है, और इसके पीछे की पौराणिक कथा क्या है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
इस परंपरा के पीछे क्या है पौराणिक कथा?
एक कथा के अनुसार भगवान शिव ने नंदी को यह आशीर्वाद दिया था कि जो भी व्यक्ति तुम्हारे कान में अपनी इच्छा कहेगा, वह मुझ तक जरूर पहुंचेगी और उसे पूर्ण भी किया जाएगा। इसीलिए आज भी भक्त नंदी के कान में अपनी मन की बात कहते हैं।
Sawan 2025: सावन में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करते समय न करें ये गलतियां
Vastu Tips For Health: घर पर इस तरह के वास्तु दोष होने पर हो सकते हैं तरह-तरह के रोग
एक अन्य कथा में बताया गया है कि एक ऋषि ने नंदी से पूछा कि वह भगवान शिव से अपनी मनोकामनाएं कैसे साझा करते हैं। नंदी ने उत्तर दिया कि वह तो सिर्फ भगवान की सेवा करते हैं और कुछ नहीं कहते। तब ऋषि ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपनी इच्छा शिवजी तक पहुंचाना चाहता है, वह उसे नंदी के कान में कहे, और नंदी स्वयं उसे भगवान तक पहुंचा देंगे। तभी से यह परंपरा शुरू हुई।
Sawan 2025: दूध-दही, शहद और शक्कर से शिवलिंग अभिषेक का पौराणिक महत्व और मिलते हैं चमत्कारी लाभ
Daan in Sawan: सावन में न करें इन चीजों का दान, हो सकता है भारी नुक़सान
नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कहने से वह इच्छा पूर्ण होती है, लेकिन इससे पहले "ॐ" का उच्चारण करना आवश्यक होता है, ताकि नंदी ध्यान से आपकी बात सुनें और उसे शिवजी तक पहुंचाएं।
Hariyali Teej 2025 Puja: घर पर इस विधि से करें हरियाली तीज की पूजा, मिलेंगे विशेष फल
Sawan Somwar Vrat Udyapan: सावन सोमवार व्रत का उद्यापन कब और कैसे करें? जानिए सामग्री, महत्व और विधि
नंदी के कान में कैसे कहें अपनी इच्छा?
सबसे पहले नंदी का विधिवत पूजन करें, दीपक जलाएं और भोग अर्पित करें। इसके बाद "ॐ" का उच्चारण करते हुए अपनी मनोकामना नंदी के बाएं कान में कहें। ऐसा माना जाता है कि बाएं कान में कही गई बात जल्दी शिवजी तक पहुंचती है और पूरी भी होती है।
Shiv Ji Ki Puja: शिवलिंग पर नहीं चढ़ाए जाते ये पांच फल, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ
Shiv Puran Upay: भगवान शिव के दर्शन पाने के लिए करें शिवपुराण के ये उपाय, होगी हर कामना पूरी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।