फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2025: पहली बार रखने जा रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो पहले जान लें जरूरी नियम

Mon, 25 Aug 2025 11:46 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 25 Aug 2025 11:46 AM IST
सार

इस साल हरतालिका तीज का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। जो महिलाएं पहली बार यह व्रत करने जा रही हैं, उन्हें मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए ताकि पूरे नियम और श्रद्धा के साथ इसे निभाया जा सके। आइए जानते हैं इस व्रत के नियम क्या हैं...

विज्ञापन
Hartalika Teej 2025 vrat niyam in hindi what are the rules for fasting in hartalika teej in hindi
हरतालिका तीज 2025 व्रत नियम - फोटो : अमर उजाला

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। यह व्रत पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए रखा जाता है। हर साल यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। इस साल हरतालिका तीज का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।



इस व्रत को बेहद कठिन माना जाता है, क्योंकि इसमें निर्जला व्रत रखा जाता है। यानी इस दिन व्रती महिलाएं बिना जल और भोजन के पूरे दिन उपवास करती हैं। यही कारण है कि इसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है। जो महिलाएं पहली बार यह व्रत करने जा रही हैं, उन्हें मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए ताकि पूरे नियम और श्रद्धा के साथ इसे निभाया जा सके। आइए जानते हैं इस व्रत के नियम क्या हैं...

Krishna ji ki chhathi 2025: कब है कान्हा जी की छठी? जानें तिथि, पूजन विधि और महत्व
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर करें इन मंत्रों का जाप, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम और विश्वास

Hartalika Teej 2025 vrat niyam in hindi what are the rules for fasting in hartalika teej in hindi
व्रत के दौरान करें इन विशेष नियमों का पालन - फोटो : Adobe stock

व्रत के दौरान करें इन विशेष नियमों का पालन
मान्यता है कि इस दिन महिलाओं को दिन में सोना नहीं चाहिए और रात को भी जागरण शुभ माना जाता है। भजन-कीर्तन करना और भगवान शिव-पार्वती के नाम का जाप करने से व्रत का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।

Bhadrapada Amavasya 2025: भाद्रपद अमावस्या पर करें विशेष स्तोत्र का पाठ, सुख-समृद्धि और शांति मिलेगी

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर पूजा के तीन शुभ मुहूर्त, जानें महत्व और पूजन विधि

 

Hartalika Teej 2025 vrat niyam in hindi what are the rules for fasting in hartalika teej in hindi
व्रत के दौरान करें इन विशेष नियमों का पालन - फोटो : adobe stock
इस दिन महिलाओं को अपनी मांग खाली नहीं रखनी चाहिए, बल्कि सोलह श्रृंगार करना चाहिए। धार्मिक परंपरा के अनुसार इस दिन काले रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनना वर्जित होता है। इसके बजाय हरे और लाल रंग को शुभ माना गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2025 vrat niyam in hindi what are the rules for fasting in hartalika teej in hindi
व्रत के दौरान करें इन विशेष नियमों का पालन - फोटो : adobe stock
व्रत के समय पति-पत्नी के बीच किसी प्रकार का विवाद या झगड़ा अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्रत का प्रभाव कम हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए इस दिन वातावरण को सकारात्मक बनाए रखें।
 
विज्ञापन
Hartalika Teej 2025 vrat niyam in hindi what are the rules for fasting in hartalika teej in hindi
व्रत के दौरान करें इन विशेष नियमों का पालन - फोटो : adobe stock
महिलाओं को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि यदि वे मासिक धर्म में हों तो हरतालिका तीज का व्रत न करें। अगर मन से संकल्प करना चाहें, तो केवल ध्यान, मंत्र-जाप और मानसिक पूजा करें और पूजा सामग्री को छूने से बचें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed