फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Utsav 2023: गणेश उत्सव के दस दिनों में लगाएं इन 10 चीजों का भोग, बप्पा पूरी करेंगे आपकी हर मनोकामना

Tue, 19 Sep 2023 07:45 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 19 Sep 2023 07:45 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Ganesh Utsav 2023 Offer These Things To Lord Ganesha In 10 Days Of Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi 2023 - फोटो : अमर उजाला

Ganesh Chaturthi 2023 Bhog: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सुख-समृद्धि के देवता भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल गणेश उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व पूरे दस दिनों तक चलता है। गणेश उत्सव का यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन तक चलता है। इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत आज (19 सितंबर) से हो रही है। वहीं इसका समापन 28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्थी वाले दिन होगा। गणेश उत्सव के इन 10 दिनों में गणपति बप्पा को 10 अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इन दिनों भगवान गणेश को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से गणपति बप्पा अति प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं गणेश उत्सव के दौरान बप्पा को कौन से भोग लगाने चाहिए... 



Ganesh Utsav 2023: इस साल कब से हो रही है गणेश उत्सव की शुरुआत, जानें गणपति स्थापना की विधि और मुहूर्त 

Ganesh Utsav 2023 Offer These Things To Lord Ganesha In 10 Days Of Ganesh Chaturthi
गणेश उत्सव के दस दिनों में लगाएं इन 10 चीजों का भोग - फोटो : iStock
गणेश उत्सव पर बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग 
  • पहले दिन: भगवान गणेश को मोदक अति प्रिय है। ऐसे में गणेश उत्सव के पहले दिन गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाएं। इससे बप्पा शीघ्र प्रसन्न होंगे। 
  • दूसरे दिन: मोतीचूर के लड्डू भी गणेश जी को अति प्रिय हैं। ऐसे में गणेश उत्सव के दूसरे दिन भगवान गणपति को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना उत्तम होता है।  
Ganesh Utsav 2023 Offer These Things To Lord Ganesha In 10 Days Of Ganesh Chaturthi
गणेश उत्सव के दस दिनों में लगाएं इन 10 चीजों का भोग - फोटो : iStock
  • तीसरे दिन: विघ्नहर्ता गणेश को बेसन के लड्डू भी पसंद हैं। इसलिए गणेश उत्सव के तीसरे दिन लड्डूओं का भोग लगाएं।  
  • चौथे दिन: गणेश जी को केले का भोग लगाना उत्तम माना जाता है। इसलिए गणेश उत्सव के चौथे दिन प्रसाद में केले का फल जरूर शामिल करें।
Ganesh Chaturthi 2023: सुख-समृद्धि का प्रतीक है गणेशोत्सव, जानें गणेश चतुर्थी का महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Utsav 2023 Offer These Things To Lord Ganesha In 10 Days Of Ganesh Chaturthi
गणेश उत्सव के दस दिनों में लगाएं इन 10 चीजों का भोग - फोटो : istock
  • पांचवे दिन: धार्मिक मान्यता के अनुसार गणेश जी को मखाने की खीर भी बहुत पसंद है। ऐसे में उन्हें पांचवे दिन प्रसाद के रूप में मखाने की खीर जरूर चढ़ाएं। 
  • छठे दिन: हिंदू धर्म में नारियल का इस्तेमाल पूजन कार्य, यज्ञ, हवन आदि में किया जाता है। प्रसाद के रूप में भी नारियल को बांटा जाता है व खाया जाता है। ऐसे में छठे दिन बप्पा को नारियल का भोग लगाएं। 

 
विज्ञापन
Ganesh Utsav 2023 Offer These Things To Lord Ganesha In 10 Days Of Ganesh Chaturthi
गणेश उत्सव के दस दिनों में लगाएं इन 10 चीजों का भोग - फोटो : iStock
  • सातवें दिन: पूजा-पाठ में गुड़ का प्रसाद अति शुभ माना जाता है। यह एक पारंपरिक भोग है जो भगवान गणेश को बहुत पसंद आता है। ऐसे में सातवें दिन बप्पा को घी और गुड़ के प्रसाद का भोग लगाएं। 
  • आठवें दिन: भगवान गणेश को मोदक और लड्डू बहुत पसंद है। ऐसे में आप आठवें दिन मोतीचूर और बेसन के अलावा मावे के लड्डूओं का भी भोग लगा सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed