फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bada Mangal 2025: आज ज्येष्ठ माह का अंतिम मंगलवार, करें हनुमान जी को प्रसन्न करने के 5 अचूक उपाय

Tue, 10 Jun 2025 09:51 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 10 Jun 2025 09:51 AM IST
सार

Jyeshtha Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ माह का अंतिम और पांचवा बड़ा मंगल 10 जून को मनाया जाएगा, जब हनुमान भक्त बड़ी संख्या में मंदिरों में जुटेंगे। इस शुभ दिन किए गए कुछ सरल उपाय जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं और हनुमान जी की कृपा दिला सकते हैं।

विज्ञापन
Bada Mangal 2025  Do These 5 Things or upayt on the Last Tuesday of Jyeshtha
akhiri bada mangal - फोटो : adobe stock

आज, 10 जून को ज्येष्ठ माह का अंतिम और वर्ष 2025 का पांचवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है, जिसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन हनुमान जी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पावन अवसर पर यदि भक्त सच्चे मन और श्रद्धा से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें, तो उनके जीवन से दुख, बाधाएं और संकट स्वतः ही दूर हो जाते हैं। इस दिन जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जाता है, हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और लोग बजरंगबली की कृपा पाने के लिए व्रत, पूजन और सेवा करते हैं।


Bada Mangal 2025: आखिरी बड़ा मंगल पर जरूर करें ये एक काम, मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा

धार्मिक कथाओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के एक मंगलवार को ही हनुमान जी की पहली बार भगवान श्रीराम से भेंट हुई थी। इसी ऐतिहासिक प्रसंग के कारण यह मंगलवार विशेष महत्व रखता है। ज्योतिष शास्त्र में भी यह दिन शुभ कार्यों और विशेष उपायों के लिए बेहद फलदायी बताया गया है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के खास उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा और खुलेगा धन का द्वार

Bada Mangal 2025  Do These 5 Things or upayt on the Last Tuesday of Jyeshtha
akhiri bada mangal - फोटो : Adobe Stock

कलावा अर्पित करें 
बड़ा मंगल के दिन हनुमान मंदिर जाकर सबसे पहले हनुमान जी के चरणों में कलावा अर्पित करें। इसके बाद उस कलावे का एक हिस्सा अपनी कलाई पर बांध लें। साथ ही, मंदिर में हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर तिलक बनाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं और आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।

Bada Mangal 2025  Do These 5 Things or upayt on the Last Tuesday of Jyeshtha
akhiri bada mangal - फोटो : freepik

चमेली के फूलों की माल चढ़ाएं 
इस दिन हनुमान जी को चमेली के ताजे फूलों से बनी माला अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। माला चढ़ाने के बाद ध्यान लगाकर धूपबत्ती जलाएं और हनुमान जी से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bada Mangal 2025  Do These 5 Things or upayt on the Last Tuesday of Jyeshtha
akhiri bada mangal - फोटो : adobe stock

पान का बीड़ा और लड्डू का भोग लगाएं 
पूजा के अंत में हनुमान जी को पान का बीड़ा और बेसन या बूंदी के लड्डू भोग के रूप में चढ़ाना चाहिए। यह माना जाता है कि ऐसा करने से करियर और व्यापार से जुड़ी सभी रुकावटें खत्म हो जाती हैं और व्यवसाय में नई सफलता मिलती है।

विज्ञापन
Bada Mangal 2025  Do These 5 Things or upayt on the Last Tuesday of Jyeshtha
akhiri bada mangal - फोटो : adobe stock

हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें 
बड़ा मंगल के दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का सात बार पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है। इससे जीवन के सभी संकट, तनाव और विपत्तियां दूर होती हैं और मन में साहस तथा आत्मबल का संचार होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
Bada mangal, 10 june bada mangal, , 5th Bada Mangal, Last Jyeshtha Bada Mangal, bada mangal 2025 kab hai, Jyeshtha 5th Bada Mangal 2025, अंतिम ज्येष्ठ बड़ा मंगल, 10 जून को अंतिम ज्येष्ठ बड़ा मंगल, 5वां ज्येष्ठ बड़ा मंगल
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed