{"_id":"5e05fdf08ebc3e8804393fa2","slug":"auspicious-and-inauspicious-dreams-and-dreams-about-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये 9 सपने देते हैं धनवान बनने के संकेत, आपको भी आता है इनमें से कोई एक तो बदलने वाला है आपका भाग्य","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
ये 9 सपने देते हैं धनवान बनने के संकेत, आपको भी आता है इनमें से कोई एक तो बदलने वाला है आपका भाग्य
Fri, 27 Dec 2019 07:09 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 27 Dec 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
हम सभी सपने देखते हैं, कुछ हमें याद रहते हैं तो कुछ हम भूल जाते हैं। रात अगर आपने कोई सपना देख लिया तो पूरे दिन उसका ख्याल आपको परेशान करता रहता है कि न जाने इसका क्या मतलब है, क्यों ऐसा सपना देखा मैंने। इसका कारण यह है कि सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ अच्छे सपने भी बुरा फल देते हैं और कुछ बुरे सपने भी शुभ फल देते हैं। इसलिए सपनों से परेशान होने के बजाय उनका मलतब जान लें।
सपने में गुलाब देखना
- सपने में अगर आप गुलाब देखते हैं तो यह संकेत है कि आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी और रुका हुआ धन वापस आ सकता है।
सपने में तोता देखना
- सपने में तोता दिखे तो धन प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपने में तारे देखना
- सपने में तारे दिखे तो इसका मतलब है आपको कोई शुभ सूचना मिलने वाली है या परिवार के किसी सदस्य को व्यापार में मुनाफा होने वाला है।
विज्ञापन
खुद को कब्रिस्तान में देखना
- खुद को कब्रिस्तान में देखने का मतलब यह है कि आपको जल्दी ही मान-सम्मान मिलेगा और उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।