फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपाय: गुरुवार के दिन इन उपायों को करने से पांच तरह की परेशानियों से मिलता है छुटकारा

Thu, 29 Jul 2021 03:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 29 Jul 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
astrology tips guruwar ke upay upay for marriage money remedies for thursday
lord vishnu

धर्म शास्त्रों के अनुसार सप्ताह का हर दिन विशेष होता है। यह किसी न किसी देवता को समर्पित होता है जिसको ध्यान में रखकर पूजा आराधना की जाती है। आज हम आपको गुरुवार के दिन का महत्व और उपाय बताने जा रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना एवं व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं वहीं बृहस्पतिदेव की कृपा से आराधक के सारे कार्य सुगम हो जाते हैं। यदि व्यक्ति की जन्मपत्री में गुरु ग्रह कमजोर है तो व्यक्ति को कई प्रकार के कष्ट भुगतने पड़ते हैं। न तो वह व्यक्ति ठीक से धन कमा पाता है, न ही उसका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और न ही उसे अपने करियर में तरक्की मिलती है। आपकी कुंडली में गुरु ग्रह हमेशा मजबूत रहे इसके लिए भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करते रहें। तो चलिए जानते हैं कि वृहस्पतिवार के दिन गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।

astrology tips guruwar ke upay upay for marriage money remedies for thursday
नवजात शिशु - फोटो : social media
1.संतान प्राप्ति के उपाय
यदि आप संतान चाहते हैं और तमाम प्रयासों के बाद भी संतान  प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको गुरुवार को गुरुग्रह से जुडी पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। पीली वस्तु जैसे सोना, हल्दी, चना, पीले फल आदि का दान करने से फायदा होगा।
astrology tips guruwar ke upay upay for marriage money remedies for thursday
रुपये - फोटो : iStock

2.आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए
गुरुवार को किसी को न ही उधार देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर नहाने से भगवान बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। इस दिन पूजा के बाद केसर का तिलक लगाएं। यदि केसर न हो तो हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं। इस उपाय को निरंतर करने से आपके धन में लगातार वृद्धि होगी और आपके पास कभी धन की कमी नही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
astrology tips guruwar ke upay upay for marriage money remedies for thursday
marriage - फोटो : istock
3.सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए उपाय
अगर आपके दांपत्य जीवन में कलह चल रही है तो आप इस दिन बृहस्पति देव या विष्णु भगवान की तस्वीर को पीले रंग के कपड़े पर विराजित करके पीले चंदन और पीले पुष्पों से पूजा करें। पीले चावल या पीली मिठाई का प्रसाद लगाएं,फायदा होगा।
 
विज्ञापन
astrology tips guruwar ke upay upay for marriage money remedies for thursday
भगवान विष्णु (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
4. रोगों से छुटकारा पाने के लिए
बृहस्पतिवार के दिन भगवान सत्यनारायण की या वृहस्पतिवार की कथा सुनना बहुत अच्छा माना गया है। इसके साथ ही इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से सेहत में सुधार होता है। बिना नमक का खाना खाएं एवं भोजन में पीले रंग का पकवान जैसे बेसन के लड्डू, आम, केले आदि भी शामिल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed