October Masik Shivratri 2023: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है। प्रत्येक माह में आने वाली शिवरात्रि सभी के लिए खास होती है। क्योंकि, इस दौरान भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के सभी दुखों को दूर किया जा सकता है। शिवरात्रि शिव और शक्ति के संगम का एक पवित्र पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के शुभ दिन पर जो कन्याएं उपवास करती है उन्हें मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है। साथ ही विवाह में आ रही रुकावटें भी दूर हो जाती हैं। वहीं अश्विन माह की मासिक शिवरात्रि सुख-समृद्धि दायक मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अपने जीवन के उद्धार के लिए माता लक्ष्मी, सरस्वती, गायत्री, सीता, पार्वती जैसी बहुत-सी देवियों और रानियों ने भी शिवरात्रि का व्रत किया था। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि अक्तूबर में शिवरात्रि कब है? शिव पूजा का मुहूर्त क्या है? साथ ही पूजा विधि के बारे में भी विस्तार से जानेंगे।
Masik Shivratri 2023: इस बार मासिक शिवरात्रि पर बनेगा विशेष संयोग, जानें शुभ योग, मुहूर्त और पूजा विधि के बारे
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन