Apara Ekadashi 2020: अपरा एकादशी व्रत धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण व्रत है। यह व्रत 18 मई को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी हर साल ज्येष्ठ माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और मां के आशीर्वाद से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। अपरा एकादशी के दिन जरूर करें ये पांच काम -
Apara Ekadashi 2020: अपरा एकादशी के दिन जरूर करें ये पांच काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपरा एकादशी के दिन जरूर करें ये कार्य
अपरा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ सफाई करें और सुबह उठकर स्नान ध्यान कर भगवान विष्णु के साथ मा लक्ष्मी की पूजा करें।
पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं
हमारे शास्त्रों में पीपल के पेड़ में देवताओं का निवास स्थान बताया गया है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस एकादशी पर पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं।
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये कार्य
शाम को घर के हर एक हिस्से में दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है जिसके कारण से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं रहेगी।
गाय के दूध से करें अभिषेक
अपरा एकादशी के मौके पर भगवान विष्णु को दक्षिणवर्ती शंख से गाय के दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।