फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Chaturdashi 2024: एक धागे से बदल जाएगी किस्मत, अनंत चतुर्दशी पर इस तरह करें भगवान विष्णु को प्रसन्न

Mon, 16 Sep 2024 07:23 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 16 Sep 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2024 vrat date upay for wealth and prosperity in hindi
Anant Chaturdashi - फोटो : Amar Ujala

Anant Chaturdashi 2024 Upay: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इसे 'अनंत चौदस' भी कहते हैं। यह दस दिनों तक मनाए जाने वाले गणेश उत्सव का आखिरी दिन भी होता है। इसी दिन गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाता है। अनंत चतुर्दशी की तिथि भगवान श्रीहरि की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखकर विधि विधान से विष्णु जी की पूजा करने से 14 वर्षों तक अनंत फल की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, महाभारत काल में पांडव ने अनंत चतुर्दशी का व्रत रखकर ही अपना खोया हुआ राज पाठ प्राप्त किया था।



इस साल चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 16 सितंबर को दोपहर 3:10 बजे पर हो रहा है और यह 17 सितंबर सुबह 11:44 बजे समाप्त होगा। उदया तिथि के अनुसार देखें तो इस साल अनंत चतुर्दशी का व्रत मंगलवार यानी 17 सितंबर 2024 को रखा जाएगा।

Anant Chaturdashi 2024 vrat date upay for wealth and prosperity in hindi
Pooja Thali - फोटो : freepik

अनंत चतुर्दशी के दिन चौदह ग्रंथि का सूत्र बांधने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सूत्र का महत्व क्या है और इसे किस विधि के साथ बांधकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आपको बता दें इस दिन भगवान विष्णु के पूजन के दौरान चौदह ग्रंथि का सूत्र उनके सामने रखकर उसकी पूजा करनी चाहिए।

Anant Chaturdashi 2024 vrat date upay for wealth and prosperity in hindi
Pooja Thali - फोटो : freepik

पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों से इस अनंत सूत्र को जागृत किया जाता है। साथ ही पूरे विधि विधान के साथ पूजा के बाद इस चौदह ग्रन्थ अनंत सूत्र को पुरुष अपने दाहिने हाथ के बांह पर बांधते हैं। वहीं महिलाओं को बाएं हाथ के बांह पर यह सूत्र बांधा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2024 vrat date upay for wealth and prosperity in hindi
Vishnu ji - फोटो : freepik
सुख-समृद्धि के लिए आसान उपाय

इस अनंत सूत्र को धारण करने से व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। साथ ही उन्हें सुख समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए आप कुछ खास उपायों को कर सकते हैं।

विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2024 vrat date upay for wealth and prosperity in hindi
Pooja Thali - फोटो : freepik

अनंत चतुर्दशी के दिन नहीं खाना चाहिए नमक 
भगवान विष्णु का कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें। व्रत के संकल्प के दौरान क्षीर सागर में विराजे भगवान विष्णु के रूप का ध्यान करें। इस दिन व्रत के दौरान आपको नमक रहित फलहार का ही सेवन करना है। अन्यथा आपकी पूजा अधूरी रह सकती है। 


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed