फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी आज, जानें विष्णु पूजा और गणपति विसर्जन का मुहूर्त

Thu, 28 Sep 2023 10:00 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 28 Sep 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2023 lord vishnu Puja Vidhi Importance And Ganpati Visarjan time In Hindi
Anant Chaturdashi 2023 - फोटो : अमर उजाला

Anant Chaturdashi 2023: प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस साल अनंत चतुर्दशी का पर्व आज यानी 28 सितंबर 2023 को मनाया जा रहा है। इस पर्व को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है। साथ ही इसी दिन दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन भी होता है। इसी दिन शुभ समय में गणेश विसर्जन किया जाता है। गणपति बप्पा के भक्त इस मनोकामना के साथ उन्हें विदा करते हैं ताकि अगले बरस बप्पा फिर उनके घर पधारें और जीवन में सुख और शांति लेकर आएं। देश भर में इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन और भगवान विष्णु की पूजा का मुहूर्त क्या है... 



Sharad Purnima 2023: इस साल कब है शरद पूर्णिमा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और खीर का महत्व

Anant Chaturdashi 2023 lord vishnu Puja Vidhi Importance And Ganpati Visarjan time In Hindi
Anant Chaturdashi 2023 - फोटो : iStock
अनंत चतुर्दशी 2023 पर भगवान विष्णु की पूजा का मुहूर्त 

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 27 सितंबर 2023 को रात 10 बजकर 18 मिनट से हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 28 सितंबर को शाम 06 बजकर 49 मिनट पर होगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 12 मिनट से शाम 06 बजकर 49 मिनट तक है। 

Anant Chaturdashi 2023 lord vishnu Puja Vidhi Importance And Ganpati Visarjan time In Hindi
Anant Chaturdashi 2023 - फोटो : iStock

अनंत चतुर्दशी 2023 पर गणपति विसर्जन का मुहूर्त 
28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्दशी वाले दिन गणपति विसर्जन के लिए तीन मुहूर्त हैं। इस दिन सुबह 06 बजकर 11 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक, सुबह 10 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 10 मिनट तक और शाम 04 बजकर 41 मिनट से रात 09 बजकर 10 मिनट तक गणपति विसर्जन का मुहूर्त है। इन मुहूर्त में कभी भी आप बप्पा का विसर्जन कर सकते हैं। 

Pitru Paksha 2023: इस दिन से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत, जानें तर्पण विधि और श्राद्ध पक्ष की तिथियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2023 lord vishnu Puja Vidhi Importance And Ganpati Visarjan time In Hindi
Anant Chaturdashi 2023 - फोटो : अमर उजाला

अनंत चतुर्दशी क्यों है खास 
अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु ने 14 लोकों की रक्षा करने के लिए चौदह रूप धारण किए थे, इसलिए यह पर्व खास माना जाता है। इस दिन विष्णु जी के अनंत रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही 14 गांठ वाला सूत्र कलाई पर बांधा जाता है। 

विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2023 lord vishnu Puja Vidhi Importance And Ganpati Visarjan time In Hindi
Anant Chaturdashi 2023 - फोटो : iStock
गणपति विसर्जन

अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश उत्सव का समापन हो जाता है। इस दिन लोग गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गणेश जी की मूर्ति को जल में विसर्जित करते हैं। मान्यता है कि गणेश जी का विसर्जन इसलिए किया जाता है, ताकि अगले बरस फिर से धूमधाम के साथ बप्पा का स्वागत किया जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed