Bhadrapad Pradosh Vrat 2023 Date: हर माह में दो त्रयोदशी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। दोनों ही पक्षों की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है और भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस व्रत को करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों का घर सुख-शांति व समृद्धि से भर देते हैं। साथ ही जो व्यक्ति नियम और निष्ठा से प्रत्येक प्रदोष का व्रत रखता है उसके कष्टों का नाश होता है। त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष काल में माता पार्वती और भगवान भोले शंकर की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष काल में की गई भगवान शिव की पूजा कई गुना ज्यादा फलदायी होती है। इस समय भाद्रपद माह चल रहा है और इस माह का आखिरी प्रदोष व्रत आज यानी 27 सितंबर 2023 दिन बुधवार को है। ऐसे में चलिए जानते हैं भाद्रपद के आखिरी प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व...
Pradosh Vrat 2023: बुध प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन