फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत का ऐसा गांव जहां हनुमानजी का नाम लेना भी होता है गुनाह

Thu, 08 Mar 2018 09:00 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
a place in india where people hate lord hanuman

ऐसी मान्यता है हनुमान जी आज भी इस पृथ्वी पर देह सहित मौजूद है। भारत में भगवान राम के बाद हनुमान जी की सबसे ज्यादा पूजा की जाती है। शनिवार और मंगलवार को देश के तमाम मंदिरों में भगवान हनुमान जी की पूजा करने के लिए लंबी कतारे लगती हैं। लेकिन एक स्थान ऐसा भी है जहां पर लोग हनुमान जी पूजा नहीं करते हैं इतना ही नहीं हनुमानजी का नाम लेना भी गुनाह है।

a place in india where people hate lord hanuman

यह गांव उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। इस गांव में हनुमान जी की एक भी मूर्ति नहीं मिलेगी। हनुमान जी के प्रति यह नफरत आज की नहीं है बल्कि उस समय की जब मेघनाथ के बाणों से लक्ष्मण जी मूर्छित हो गए थे। तब किसी ने हनुमान जी को हिमालय से संजीवनी बूटी लाने के लिए कहा।

a place in india where people hate lord hanuman

इसके बाद हनुमान जी उत्तराखंड के चमोली जिला में स्थित द्रोणागिरी पर्वत पर पहुंचे। हनुमान जी जब संजीवनी बूटी लेने पहुंचे तो तब गांव की एक महिला ने हनुमान जी को पर्वत का वह हिस्सा दिखाया जहां पर संजीवनी उगती थी। तब हनुमानजी ने संजीवनी बूटी के बदले में पूरा पहाड़ ही उखाड़कर ले गए। इसलिए इस गांव के लोग तब से हनुमान जी नाराज रहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
a place in india where people hate lord hanuman

तब से न तो इस गांव में कोई हनुमान जी की पूजा करता है और न ही कोई नाम ही लेता है। यहां के लोग हर साल द्रोणागिरी की पूजा करते हैं लेकिन इस पूजा में महिलाओं को शामिल नहीं किया जाता है क्यों कि एक महिला ने ही द्रोणागिरी पर्वत का वह हिस्सा दिखाया था जहां संजीवनी बूटी उगती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed