फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में क्या होगा इसका असर?

Fri, 16 Feb 2018 10:26 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
suraj grahan 2018 date timing today in india
सूर्यग्रहण - फोटो : demo
16 फरवरी 2018 को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। 15 दिन के अंतराल पर साल का यह दूसरा ग्रहण है। इस से पहले 31 जनवरी को पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण था। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 15 फरवरी 2018 को रात 12 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा। 16 फरवरी को अलसुबह चार बजे इसका मोक्ष होगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा और यह भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि इसका प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा।
suraj grahan 2018 date timing today in india
सूर्य ग्रहण - फोटो : demo
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस ग्रहण का असर  मनुष्‍य, प्रकृति और जीव जंतुओं पर पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार 15 दिन के अंतराल पर दो ग्रहण का पड़ना कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां ला सकता है। ग्रहण के बाद कुल 12 में से 5 राशि वालों को आने वाले समय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
suraj grahan 2018 date timing today in india
solar eclipse
बता दें साल 2018 में कुल तीन सूर्य ग्रहण होंगे। ये तीनों आंशिक सूर्य ग्रहण होंगे। तीनों ही भारत में नहीं दिखाई देंगे। 16 फरवरी 2018 को पहला सूर्यग्रहण है। इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 13 जुलाई 2018 को लगेगा और फिर 11 अगस्त को भी सूर्य ग्रहण लगेगा। ये तीनों सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और अंटार्कटिका के क्षेत्रों में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
suraj grahan 2018 date timing today in india
सूर्य ग्रहण
भारत में नहीं दिखने वाले इस सूर्यग्रहण को अगर आप देखना चाहते हैं तो आप नासा का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। इसका लाइव नासा की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि वह ग्रहण के बुरे प्रभाव से खुद को बचा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed