Laal Mirch Ke Upay: भारतीय रसोई में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल ज्योतिष उपायों में किया जाता है। ऐसी ही एक चीज है लाल मिर्च। ज्यादातर घरों की रसोई में आसानी से मिलने वाली लाल मिर्च अपने स्वाद के लिए जानी जाती है। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि खाने का स्वाद बढ़ाने वाली लाल मिर्च आपकी सोई हुई किस्मत को भी जगा सकती है? जी हां, किचन में मसालों के तौर पर इस्तेमाल होने वाली लाल मिर्च न सिर्फ खाने को दोगुना स्वादिष्ट बनाती है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है। लाल मिर्च के उपायों से जीवन की बड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। लाल मिर्च के इस्तेमाल से व्यक्ति आर्थिक समस्या से भी निजात पा सकता है। ज्योतिष के अनुसार चलिए जानते हैं कि किस तरह से आप लाल मिर्च के जरिए अपनी किस्मत को पलट सकते हैं और कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं...
Laal Mirch Ke Upay: लाल मिर्च के ये उपाय दूर कर सकते हैं जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी, हर काम में मिलेगी सफलता
धन प्राप्ति के लिए लाल मिर्च के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में बरकत और धन प्राप्ति के लिए एक रुमाल में सात लाल मिर्च को बांधकर पैसे रखने वाली जगह पर रखें। ऐसा करने से घर में धन रुकेगा और फिजूलखर्चे भी कम होंगे।
शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए उपाय
मंगलवार या शनिवार की रात को अपने घर के आगे गड्ढा कीजिए फिर 5 लाल मिर्च अपने दुश्मन का नाम लेते हुए सिर से पांच बार घुमाइए और गड्ढे में दबा दीजिए। गड्ढे में लाल मिर्च दबाने के बाद पीछे मुड़कर मत देखिए। ज्योतिष के अनुसार, ये उपाय आपके जीवन से शत्रुओं का नामो-निशान मिटा देगा।
नजर दोष के लिए लाल मिर्च
ज्योतिष के अनुसार, लाल मिर्च के उपाय से नजर दोष की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप सात लाल मिर्च मुट्ठी में लेकर सात बार सीधे क्रम में और सात बार उल्टे क्रम में अपने सिर से उतारें। फिर सातों मिर्ची को आग में डाल दें। मान्यता है कि ऐसा करने से नजर दोष से राहत मिल सकती है।
कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए उपाय
यदि लाख कोशिशों के बावजूद भी किसी भी क्षेत्र में आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, तो लाल मिर्च का उपाय इस समस्या से निजात दिला सकता है। इसके लिए पांच सूखी लाल मिर्च लें और किसी भी कार्य को करने के लिए बाहर जाने से पहले घर की दहलीज पर रख दें। इसके बाद किसी भी शुभ काम के लिए घर से बाहर पैर रखें। इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।