फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युगों-युगों से पृथ्वी पर मौजूद हैं हनुमान, जानें किस पूजा से शीघ्र होते हैं प्रसन्न

Sat, 22 Jun 2019 04:53 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Sat, 22 Jun 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
know god hanuman worship method and remedies
मंत्र से पूरी होगी मनोकामना - फोटो : Rohit Jha

सनातन परंपरा में हनुमत भक्ति के बारे में मान्यता है कि जो कोई व्यक्ति श्रद्धा भाव से हनुमान जी की साधना करता है, देवाधिदेव श्री बजरंग बली उसे अपनी उपस्थिति का अहसास जरूर कराते हैं। हनुमान जी को सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाला देवता माना जाता है। श्री हनुमान जी भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार और रामजी के परम भक्त हैं। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि भगवान हनुमान के उपासक को कभी राहु और शनिदोष की पीड़ा नही सहनी पड़ती है। यही कारण है कि देश में शायद ही ऐसा कोई कोना हो जहां श्री हनुमान जी का पावन धाम न मौजूद हो। देश में हनुमान जी की अद्भुत शक्ति् और भक्ति से जुड़े कई पावन धाम हैं, जिनके दर्शन मात्र से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।

know god hanuman worship method and remedies
मंत्र से पूरी होगी मनोकामना

हर युग में रहें हैं मौजूद

सप्त चिरंजीवी में से एक हनुमान जी हर युग में पृथ्वी पर मौजूद रहे। जैसे हनुमान जी ने जहां रामायण काल में राम जी की सेना का नेतृत्व किया था वहीं महाभारत काल में उनकी भीम से मुलाकात का प्रसंग मिलता है। भीम के साथ हनुमान जी ऐसे समय में मिले जब महाभारत युद्ध की संभावना बनने लगी थी। उस समय हनुमान जी ने भीम को वचन दिया था कि युद्ध के समय वह अर्जुन की रथ पर रहेंगे और विजयी बनाने में सहयोग करेंगे।

know god hanuman worship method and remedies
मंत्र से पूरी होगी मनोकामना

दौड़े चले आते हैं बचाने

हनुमान जी एकमात्र ऐसे देवता हैं, जिनका नाम जपने से ही कैसा भी कष्ट हो दूर हो जाता है और मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। हनुमानजी की भक्ति सबसे सरल और जल्द ही फल प्रदान करने वाली है। जीवन में जब कभी भी भय, भूत, बाधा आदि से परेशान हों तो एक बार हनुमान जी का सुमिरन अवश्य करें। श्रद्धा और भक्ति से हनुमान जी को याद करने पर वह अपने भक्तों को बचाने के लिए दौड़े चले आते हैं। श्री हनुमान जी धर्म मार्ग पर चलने वाले भक्त की हर कदम पर मदद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know god hanuman worship method and remedies
मंत्र से पूरी होगी मनोकामना

इन पर बरसती है हनुमत कृपा

यदि आप तमाम तरह के संकटों से घिरे हुए हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद आपकी समस्याओं का कोई हल नहीं निकल रहा है। लाख प्रयास के बावजूद जीवन में सुख-शांति नहीं मिल पा रही है और आपको मृत्युतुल्य कष्ट हो रहा हो तो ऐसी स्थिति में आपको सिर्फ और सिर्फ हनुमान जी की साधना-आराधना ही उबार सकती है। हनुमान जी की शरण में जाते ही आपकी आधी समस्याएं स्वत: समाप्त हो जाएंगी।

विज्ञापन
know god hanuman worship method and remedies
मंत्र से पूरी होगी मनोकामना

हनुमान चालीसा की चमत्कारी चौपाईयां

हनुमान जी की कृपा पाने का सबसे सरल और सुगम उपाय है हनुमान चालीसा। बजरंगी के गुणों का बखान करने वाली हनुमान चालीसा पढ़ने वाले पर हनुमान जी की कृपा बरसती है और उसके साथ कभी कोई अनहोनी नहीं होती है। हनुमान चालीसा की प्रत्येक चौपाई अपने आप में एक महामंत्र है, जिसे पढ़ने मात्र से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और बिगड़े काम बन जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed