उज्जवल भविष्य चाहिए तो भगवान हुनमान के इस मंदिर में एक बार आकर देखिए, आपकी किस्मत चमक जाएगी।
2 of 6
neem karoli baba
- फोटो : amar ujala
मान्यता है कि, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बना कैंची धाम में नीम करौली बाबा की विशेष कृपा है। यहां आने वाले फरियादी कभी खाली हाथ नही जाते हैं। यहां पूजा करने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।
नीम करौली बाबा को हनुमान का एक रूप भी बताया जाता है। कहा जाता है कि, एक बार यहां विशाल भंडारे के दौरान घी कम पड़ गया था। तब बाबा के आदेश पर पास की नदी का पानी कनस्तरों में भरकर प्रसाद बनाया जाने लगा। प्रसाद में डालते ही पानी अपने आप आप घी में बदल गया। इस चमत्कार से भक्त जन नतमस्तक हो गए।
तब से यहां के प्रति लोगों का विश्वास और भी बढ़ गया। हनुमान जयंती पर भी लोग यहां अपनी मुराद लेकर आते हैं। बाबा के भक्तों में एप्पल कंपनी के मालिक स्टीव जॉब्स भी आते थे।
5 of 6
pm modi and mark zuckerberg's baba neem karoli maharaj
फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स बाबा की भक्त हैं। वे भी परेशानी में थे तो यहीं आये थे, उसके बाद उनकी किस्मत ही बदल गई। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां आये थे। इसके बाद वे ऊचांइयों पर पहुंच गए।