फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vrat-Festivals of April 2022 : चैत्र नवरात्रि से लेकर बैसाखी तक, जानिए अप्रैल माह के अन्य व्रत और त्योहार

Tue, 29 Mar 2022 07:15 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 29 Mar 2022 07:15 AM IST
विज्ञापन
Vrat Festivals of April 2022 Navratri to Hanuman Jayanti Know the Vrat and Festivals of April
इस माह चैत्र नवरात्रि और रामनवमी जैसे प्रमुख और बड़े पर्व मनाए जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
Vrat-Festivals of April 2022: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अप्रैल साल का चौथा महीना है लेकिन दूसरी ओर चैत्र मास हिंदी नववर्ष का पहला महीना होता है। इसी महीने से ग्रीष्म ऋतु की भी शुरुआत होती है। यह महीना धार्मिक मान्यताओं के आधार पर भी काफी खास है। इस माह चैत्र नवरात्रि और रामनवमी जैसे प्रमुख और बड़े पर्व मनाए जाएंगे। अप्रैल का महीना ज्योतिष के लिहाज से बहुत खास माना जा रहा है क्योंकि इस महीने में नवरात्रि के साथ चतुर्थी, एकादशी व्रत और प्रदोष व्रत के अलावा  गुड़ी पड़वा,  बैसाखी, हनुमान जयंती, गणगौर जैसे पर्व आने वाले हैं। इसके अलावा अप्रैल का महीना अमावस्या तिथि से आरंभ होगा और अमावस्या पर ही खत्म होगा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी अप्रैल माह बेहद ही खास है।  इस माह राहु-केतु का महगोचर और सूर्य ग्रहण जैसी ज्योतिष घटनाएं भी होंगी। आइए जानते हैं अप्रैल माह के सभी व्रत और त्योहारों के बारे में। 
Vrat Festivals of April 2022 Navratri to Hanuman Jayanti Know the Vrat and Festivals of April
इस महीने में नवरात्रि के साथ चतुर्थी, एकादशी व्रत और प्रदोष व्रत के अलावा  गुड़ी पड़वा,  बैसाखी, हनुमान जयंती, गणगौर जैसे पर्व आने वाले हैं।

अप्रैल के महीने में आने वाले व्रत और त्योहार
01 अप्रैल, शुक्रवार- चैत्र अमावस्या
02 अप्रैल, शनिवार- चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ, घटस्थापना या कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा, गुड़ी पड़वा
03 अप्रैल, रविवार- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
04 अप्रैल- सोमवार- गणगौर, गौरी पूजा, मां चन्द्रघंटा पूजा
05 अप्रैल, मंगलवार- विनायक चतुर्थी, मां कुष्मांडा पूजा
06 अप्रैल, बुधवार: स्कंद षष्ठी, मां स्कन्दमाता पूजा
07 अप्रैल, गुरुवार: यमुना छठ, मां कात्यायनी पूजा
08 अप्रैल, शुक्रवार- महासप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
09 अप्रैल, शनिवार- महाष्टमी, कन्या पूजा, मां महागौरी पूजा, दूर्गा अष्टमी
10 अप्रैल, रविवार- राम नवमी, श्रीराम जन्मोत्सव
11 अप्रैल, सोमवार- नवरात्रि पारण
12 अप्रैल, मंगलवार- कामदा एकादशी
14 अप्रैल, गुरुवार- मेष संक्रांति, प्रदोष व्रत, हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ
16 अप्रैल, शनिवार- हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा
19 अप्रैल,मंगलवार- संकष्टी गणेश चतुर्थी, अंगारकी चतुर्थी
23 अप्रैल, शनिवार- कालाष्टमी
26 अप्रैल, मंगलवार- वरुथिनी एकादशी
28 अप्रैल, गुरुवार- प्रदोष व्रत
29 अप्रैल, शुक्रवार- मासिक शिवरात्रि
30 अप्रैल , शनिवार- अमावस्या

Vrat Festivals of April 2022 Navratri to Hanuman Jayanti Know the Vrat and Festivals of April
11 अप्रैल को राहु उलटी चाल चलते हुए वृषभ राशि निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे। - फोटो : Pixabay

ग्रह गोचर और ग्रहण 
7 अप्रैल, गुरुवार- मंगल ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश
8 अप्रैल, शुक्रवार- बुध ग्रह का मीन राशि में प्रवेश 
11 अप्रैल, सोमवार- राहु की वक्री दशा मेष राशि में 
11 अप्रैल, सोमवार- केतु का तुला राशि में प्रवेश 
13 अप्रैल, बुधवार- गुरु ग्रह का मीन राशि में प्रवेश
14 अप्रैल, गुरुवार-सूर्य ग्रह का मेष राशि में प्रवेश 
24 अप्रैल, रविवार-बुध ग्रह का मेष राशि में प्रवेश 
27 अप्रैल, बुधवार- शुक्र ग्रह का मीन राशि में प्रवेश 
28 अप्रैल, गुरुवार- शनि ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश 
30 अप्रैल, शनिवार-  सूर्य ग्रहण 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vrat Festivals of April 2022 Navratri to Hanuman Jayanti Know the Vrat and Festivals of April
इस बार चैत्र नवरात्रि 2 से 10 अप्रैल तक मनाई जाएगी। - फोटो : amar ujala

कुछ प्रमुख व्रत और त्योहार के बारे में विस्तार से 
अमावस्या-
अप्रैल के महीने की शुरुआत चैत्र अमावस्या से होगी और समापन बैसाख अमावस्या से होगा। अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ये तिथि पितरों के निमित्त किसी भी कार्य को करने के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है। 
चैत्र नवरात्रि- इस बार चैत्र नवरात्रि 2 से 10 अप्रैल तक मनाई जाएगी। ये हिंदू नववर्ष की पहली नवरात्रि होती है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।

विज्ञापन
Vrat Festivals of April 2022 Navratri to Hanuman Jayanti Know the Vrat and Festivals of April
गुड़ी पड़वा मराठी नववर्ष के आरंभ की खुशी में मनाया जाता है।  - फोटो : iStock

गुड़ी पड़वा- 02 अप्रैल को गुड़ी पड़वा का त्योहार भी मनाया जाएगा। गुड़ी पड़वा मराठी नववर्ष के आरंभ की खुशी में मनाया जाता है। 

श्रीराम नवमी-10 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा।  मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने धरती पर जन्म लिया था।  इसे श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed