हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को दिव्य शिल्पकार और वास्तु कला के जनक के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उन्होंने द्वारका और इंद्रप्रस्थ जैसे भव्य नगरों के निर्माण के साथ कई दिव्य अस्त्र-शस्त्र और भवन भी तैयार किए थे। यही वजह है कि विश्वकर्मा जयंती पर कारीगरों, व्यापारी और उद्योगों से जुड़े लोग अपने कार्यस्थल, मशीनों और औजारों की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इससे काम में सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। हर वर्ष कन्या संक्रांति के अवसर पर विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है। आइए जानते हैं 2026 में यह पर्व कब होगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
विश्वकर्मा पूजा 2026: सितंबर में कब मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और लाभ
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:32 AM IST
सार
हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस दिन विशेष रूप से मशीनों, औजारों, वाहनों, फैक्ट्रियों, दुकानों और कार्यस्थलों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुख-समृद्धि और काम में आने वाली बाधाओं से राहत मिलती है। आइए जानते हैं इस साल विश्वकर्मा पूजा कब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन