फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vinayaka Chaturthi 2023: अश्विन विनायक चतुर्थी आज, जानिए पूजा विधि और महत्व

Wed, 18 Oct 2023 10:27 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 18 Oct 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
Vinayaka Chaturthi 2023 date Tithi Puja Vidhi Shubh Muhurat and mahatva
अश्विन विनायक चतुर्थी आज, जानिए पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock

Vinayaka Chaturthi 2023: प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस समय आश्विन माह चल रहा है और इस माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि आज यानी 18 अक्तूबर को है। विनायक चतुर्थी के दिन मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस व्रत को करने से जातकों के समस्त प्रकार के विघ्न-बाधा मिट जाते हैं। गणपति महाराज सभी देवताओं में सबसे पहले पूजे जाते हैं। किसी भी शुभ काम की शुरुआत या पूजा-पाठ से पहले इन्ही का आवाहन किया जाता है। इनकी पूजा से आरंभ किए गए किसी कार्य में बाधा नहीं आती है, इसलिए गणेश भगवान को विघ्नहर्ता कहा जाता है। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का विधि-विधान के साथ पूजन करने से घर में सौभाग्य और सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है। चलिए जानते हैं विनायक चतुर्थी की पूजा विधि और महत्व के बारे में...

Maa Kushmanda Aarti: नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए करें ये आरती

Vinayaka Chaturthi 2023 date Tithi Puja Vidhi Shubh Muhurat and mahatva
अश्विन विनायक चतुर्थी आज, जानिए पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock
अश्विन विनायक चतुर्थी 2023 तिथि 

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरूआत बुधवार को रात में 01 बजकर 26 मिनट से होकर गुरुवार को देर रात 01 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगा। उदया तिथि के अनुसार विनायक चतुर्थी का व्रत आज यानी 18 अक्तूबर को ही रखा जा रहा है। 

Vinayaka Chaturthi 2023 date Tithi Puja Vidhi Shubh Muhurat and mahatva
अश्विन विनायक चतुर्थी आज, जानिए पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock
विनायक चतुर्थी पूजा मुहूर्त

आज 18 अक्तूबर को गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 58 मिनट से दोपहर 01 बजकर 15 मिनट तक है।

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में राशि अनुसार करें ये उपाय, सभी रोग, शोक होंगे दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinayaka Chaturthi 2023 date Tithi Puja Vidhi Shubh Muhurat and mahatva
अश्विन विनायक चतुर्थी आज, जानिए पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock

विनायक चतुर्थी पूजा विधि

  • विनायक चतुर्थी वाले दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें।
  • स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • भगवान गणेश को स्नान कराएं। स्नान के बाद भगवान गणेश को साफ वस्त्र पहनाएं।
  • भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • गणेश भगवान को दूर्वा अति प्रिय होता है। ऐसे में इस दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना चाहिए।
  • गणेश जी को लड्डू, मोदक का भोग लगाएं। आखिर में आरती जरूर करें। 
विज्ञापन
Vinayaka Chaturthi 2023 date Tithi Puja Vidhi Shubh Muhurat and mahatva
अश्विन विनायक चतुर्थी आज, जानिए पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock

विनायक चतुर्थी का महत्व  
धार्मिक शास्त्र में विनायक चतुर्थी का बहुत ज्यादा महत्व है। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश गणेश की पूजा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही कार्यों में किसी भी तरह की कोई रुकावट नहीं आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed