फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vat Savitri 2025: वट सावित्री पर करें ये उपाय, पति की लंबी उम्र और तरक्की का मिलेगा आशीर्वाद

Wed, 14 May 2025 06:57 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 14 May 2025 06:57 AM IST
सार

Vat Savitri 2025: इस साल 26 मई 2025 को वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भरणी नक्षत्र बन रहा है, जो सुबह 8:23 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इस तिथि पर शोभन व अतिगण्ड योग का संयोग रहेगा। 

विज्ञापन
Vat Savitri 2025 Date Astro Remedies  According to Rashi Vrat Upay for Husband Life Longer
Vat Savitri 2025 - फोटो : adobe

Vat Savitri 2025: वट सावित्री हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की, अच्छी सेहत और सुखी जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस दिन मुख्य रूप से सुहागिनें वट वृक्ष की उपासना करती है। इसके अलावा वृक्ष की परिक्रमा करते हुए सावित्री की कथा का पाठ भी करती हैं। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत को स्त्री के त्याग, प्रेम और सहनशक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस साल 26 मई 2025 को वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र बन रहा है, जो सुबह 8:23 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन शोभन व अतिगण्ड योग का संयोग बना रहेगा। इस योग में कुछ खास उपाय करने से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Vat Savitri 2025 Date Astro Remedies  According to Rashi Vrat Upay for Husband Life Longer
Vat Savitri 2025 - फोटो : adobe
वट सावित्री पर करें ये उपाय
  • वट सावित्री व्रत के दिन पुरुष पीपल और महिलाएं वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करें। इस दौरान लाल रंग का कच्चा सूत पेड़ पर अवश्य लपेंटे। मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता और रिश्तों में प्रेम-विश्वास का संचार होता है।
Vat Savitri 2025 Date Astro Remedies  According to Rashi Vrat Upay for Husband Life Longer
Vat Savitri 2025 - फोटो : adobe stock
  • ज्योतिषियों के मुताबिक वट सावित्री के पर्व पर जरूरतमंदों को बेल के वृक्ष के नीचे खीर का भोजन कराएं। इससे पति की दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vat Savitri 2025 Date Astro Remedies  According to Rashi Vrat Upay for Husband Life Longer
Vat Savitri 2025 - फोटो : अमर उजाला
  • इस दिन आप बरगद के पत्ते पर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद इसपर साबुत चावल के साथ एक सुपारी रखें। इसके बाद धन की देवी लक्ष्मी को इसे अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने पर घर की आर्थिक स्थिति में सुधार और बरकत होती है।
विज्ञापन
Vat Savitri 2025 Date Astro Remedies  According to Rashi Vrat Upay for Husband Life Longer
Vat Savitri 2025 - फोटो : Freepik
  • इस दिन शनि महाराज के इस मंत्र का जप करते हुए ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नम: एक मुठ्ठी साबुत उड़द की दाल का दान करें। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
  • वट सावित्री के दिन विधि-विधान से महिलाएं पूजा करें और व्रत रखें। इसके बाद चंद्र देव को दूध से अर्घ्य दें। इससे जीवन में शांति बनी रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed