Vat Savitri Vrat 2023 wishes facebook status whatsapp images: आज यानी 19 मई, शुक्रवार को वट सावित्री व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को यह व्रत अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए रखा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे। इसलिए वट सावित्री व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए रखती हैं। व्रती महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और पेड़ की परिक्रमा करते हुए उसके चारों ओर कलावा बांधती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए ये व्रत बेहद खास होता है। सभी विवाहित महिलाएं इस व्रत को विधि-विधान के साथ रखती हैं। वट सावित्री व्रत के इस पावन अवसर पर आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिजनों को वट सावित्री व्रत से जुड़े प्यारे संदेश भेज सकते हैं।
Vat Savitri Vrat 2023 Wishes: अखंड सौभाग्य का प्रतीक है वट सावित्री व्रत, करीबियों को भेजें ये शुभकामना संदेश
आए तो संग लाए खुशियां हज़ार
हर साल मनाएं हम यह त्योहार
भर दे हमारा दामन खुशियों के साथ
दे जाए उम्र तुम्हें हज़ार-हज़ार साल।
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।
सिंदूर आपके पतियों की लंबी उम्र की प्रार्थनाओं की गवाही देता है,
मंगल सूत्र आपको आपके सभी वचन याद दिलाता है और इस रिश्ते में बांधकर रखता है।।
वट सावित्री पूजा की शुभकामनाएं।
बिना अन्न जल व्रत करना,
प्रेम की अटूट परिभाषा है
हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,
मेरे दिल की बस यही आशा है।
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं ।
आर्शीवाद बड़ों का, प्यार पति का
दुआएं सबकी, करुणा मां की
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं ।