{"_id":"5e99a42e8ebc3e78b6230d59","slug":"varuthini-ekadashi-2020-dos-and-don-ts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varuthini Ekadashi 2020: वरुथिनी एकादशी आज, जानें क्या करें और क्या नहीं","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Varuthini Ekadashi 2020: वरुथिनी एकादशी आज, जानें क्या करें और क्या नहीं
Sat, 18 Apr 2020 09:21 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
भगवान विष्णु की प्रिय एकादशी तिथि 18 अप्रैल, शनिवार को है। इस एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। हर महीने में बार एकादशी तिथि पड़ती हैं, एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। इस शुभ दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की से पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए, वरुथिनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं...
Trending Videos
एकादशी तिथि पर क्या करें...
दान
दान
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत के दिन दान अवश्य करना चाहिए। इस दिन दान- पुण्य करने का कई गुना फल मिलता है। अगर आपके विवाह में अड़चने आ रही हैं तो इस दिन दिन केसर, केला या हल्दी का दान करें। ऐसा करने से विवाह संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं।
गंगा स्नान
- एकादशी के दिन गंगा स्नान करना शुभ होता है। परंतु इस समय लॅाकडाउन के कारण ये संभव नहीं है, इसलिए नहाने वाले जल में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
एकादशी का व्रत करें
- एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस व्रत को करने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।
- धन, मान-सम्मान, अच्छी सेहत, ज्ञान, संतान सुख, पारिवारिक सुख का आशिर्वाद मिलता है।
- पूर्वजों को स्वर्ग में जगह मिलती है।
विज्ञापन
आइए, अब जानते हैं वरुथिनी एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए...
चावल का सेवन नहीं करना चाहिए
- धार्मिक शास्त्रों के अनुसार एकादशि के दिन चावल खाना वर्जित होता है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से मनुष्य रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म लेता है इसलिए इस दिन भूलकर भी चावल का सेवन न करें।
