फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2021: इन चार राशि के जातकों के लिए शुभ है धनतेरस, मां लक्ष्मी की कृपा से धनलाभ के हैं आसार

Tue, 02 Nov 2021 12:06 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 02 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
This Dhanteras is very auspicious for these four zodiac signs people get grace wealth and prosperity from lakshmi ji
शुभ धनतेरस 2021 - फोटो : अमर उजाला

आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस का त्योहार है। पंचपर्व में धनतेरस पहला पर्व होता है। इस दिन को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबरे देव की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में वर्ष भर में तेरह गुणा वृद्धि होती है, इसलिए लोग इस दिन बर्तनों की खरीदारी के अलावा सोने-चांदी की बनी चीजें भी खरीदते हैं। धनतेरस को धन-संपत्ति व आरोग्यता प्रदान करने वाला त्योहार माना गया है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपके यहां साल भर धन-धान्य की कमी नहीं होती है। ज्योतिष के अनुसार, इस बार चार राशि के जातकों के लिए धनतेरस बहुत शुभ रहेगी। इन जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। 

This Dhanteras is very auspicious for these four zodiac signs people get grace wealth and prosperity from lakshmi ji
मिथुन राशि

मिथुन राशि
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए घर से संबंधित निवेश करना फायदेमंद रहेगा तो वहीं व्यापार करने वाले लोगों को अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। कार्य स्थल पर आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है और किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

This Dhanteras is very auspicious for these four zodiac signs people get grace wealth and prosperity from lakshmi ji
कर्क राशि

कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस का दिन शुभ रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि कहीं पुराना निवेश किया है तो लाभ प्राप्ति की उम्मीद है। कारोबार करने वालों के लिए धनतेरस का दिन मुनाफा प्रदान करने वाला है। कर्क राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए भी धनतेरस शुभ रहेगी। सेहत अच्छी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
This Dhanteras is very auspicious for these four zodiac signs people get grace wealth and prosperity from lakshmi ji
कन्या राशि

कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। कही छोटी दूरी की यात्रा करने के आसार हैं जो भविष्य में आपके लिए लाभप्रद हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। धनलाभ होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चअधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे।

विज्ञापन
This Dhanteras is very auspicious for these four zodiac signs people get grace wealth and prosperity from lakshmi ji
मीन राशि

मीन राशि
यह धनतेरस मीन राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहेगा। रूके हुआ कार्य पूर्ण होने की संभावना है। जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें तरक्की प्राप्त होने की उम्मीद है। किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वाहन भी खरीदने के आसार हैं। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मदारी मिल सकती है। यदि निवेश करना चाहते हैं तो धनतेरस का दिन अच्छा रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed