{"_id":"60aa64c38ebc3e36af2ec73c","slug":"som-pradosh-vrat-remember-these-five-things-durin-shiv-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोम प्रदोष व्रत: भगवान शिव की पूजा में इन बातों का जरूर रखें ध्यान","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
सोम प्रदोष व्रत: भगवान शिव की पूजा में इन बातों का जरूर रखें ध्यान
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Mon, 24 May 2021 07:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
pradosh vrat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष व्रत कहते हैं। यह व्रत भगवान शिव और मां पार्वती के लिए रखा जाता है। मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। लेकिन भगवान शिव की पूजा में कुछ विशेष नियमों का पालन करना बेहद ही आवश्यक होता है। आप भी शिव पूजा में इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
2 of 6
भगवान शिव
- फोटो : अमर उजाला
1. शिव पूजा में भगवान शिव को टूट हुए अक्षत भूलकर भी नहीं चढ़ाने चाहिए। टूटा हुआ चावल अपूर्ण और अशुद्ध होता है इसलिए यह शिव जी को नही चढ़ाया जाता है। इसलिए पूजा में उपयोग होने वाले अक्षत साबूत होने चाहिए।
3 of 6
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
2. भगवान शिव को भूल से भी तुलसी नहीं चढ़ाना चाहिए। तुलसी को हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है और सभी तरह की पूजा और शुभ कार्यों में इसका प्रयोग होता है, लेकिन तुलसी को भगवान शिव पर चढ़ाना मना है। भगवान शिव को पूजा में बेल पत्र चढ़ाना चाहिए। तुलसी माता का संबंध भगवान विष्णु जी से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शंख (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
3. शिव उपासना में शंख का इस्तेमाल वर्जित माना गया है। दरअसल इसके पीछे एक पौराणिक कथा है। भगवान शिव ने शंखचूड़ नाम के असुर का वध किया था, जो भगवान विष्णु का भक्त था। शंख को उसी असुर का प्रतीक माना जाता है, इसलिए शिवजी की पूजा में शंख का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
कुमकुम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
4. भोलेनाथ को कुमकुम नहीं चढ़ाना चाहिए। कुमकुम सौभाग्य का प्रतीक होता है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं इसलिए शिव जी को कुमकुम नहीं चढ़ना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर हल्दी भी न चढ़ाएं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।