फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Festivals 2021 May: इस सप्ताह लगेगा चंद्रग्रहण, बुद्ध पूर्णिमा और नारद जयंती सहित पड़ेंगे अन्य त्योहार, देखें लिस्ट

Mon, 24 May 2021 05:45 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 24 May 2021 05:45 AM IST
सार

सप्ताह की शुरूआत जहां सोम प्रदोष व्रत से हो रही है तो वहीं इसका अंत ज्येष्ठ माह की संकष्टी चतुर्थी तिथि से होगा। इस बीच नृसिंह जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और नारद जयंती जैसे त्योहार इसी सप्ताह में पड़ रहे हैं। विशेष रूप से इसी हफ्ते चंद्र ग्रहण भी लग रहा है।

विज्ञापन
Vrat Tyohar 2021 May festivals-May-24-to-30-vrat-tyohar-list
इस सप्ताह के व्रत एवं त्योहार - फोटो : सोशल मीडिया

इस सप्ताह (24 से 30 मई) कई बड़े त्योहार आ रहे हैं। सप्ताह की शुरूआत जहां सोम प्रदोष व्रत से हो रही है तो वहीं इसका अंत ज्येष्ठ माह की संकष्टी चतुर्थी तिथि से होगा। इस बीच नृसिंह जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और नारद जयंती जैसे त्योहार इसी सप्ताह में पड़ रहे हैं। विशेष रूप से इसी हफ्ते चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। आइए जानते हैं इस सप्ताह पड़ने वाले व्रत त्योहारों के बारे में- 

  • 24 मई: सोम प्रदोष व्रत

सोम प्रदोष व्रत 24 मई सोमवार को रखा जाएगा।। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

  • 25 मई: नरसिंह जयंती 

नरसिंह जयंती 25 मई को मनाई जाएगी। भगवान नरसिंह विष्णुजी के चौथे अवतार हैं जिन्होंने हिरण्कश्यपु का वध किया था। हिन्दू पंचांग के अनुसार, नरसिंह जयंती हर साल वैशाख मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाती है। 

  • 26 मई: बुद्ध पूर्णिमा / वैसाख पूर्णिमा

बुद्ध पूर्णिमा 26 मई को है। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। यह भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव है। गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। वे एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी शिक्षाओं से बौद्ध धर्म की स्थापना हुई थी। 

  • 26 मई: चंद्र ग्रहण

26 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में पड़ेगा। शास्त्रों में में ग्रहणकाल को अशुभ समयावधि बताया गया है। इसी वजह से ग्रहण के दौरान कई शुभ कार्यों को नहीं किया जाता है। हालांकि उपछाया चंद्रग्रहण होने के कारण चंद्रमा का सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

  • 27 मई: नारद जयंती

नारद जयंती 27 मई को मनाई जाएगी। नारद जयंती प्रति वर्ष ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। हिन्दू धार्मिक आस्था के अनुसार, देवर्षि नारद का महत्वपूर्ण स्थान है। पौराणिक कथा के अनुसार, नारद मुनि ब्रह्रााजी के मानस पुत्र हैं। 

  • 29 मई: संकष्टी चतुर्थी

संकष्टी चतुर्थी 29 मई को है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से जातकों को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed