Govardhan Puja 2025 Shubh Muhurat and Aarti In Hindi: दिवाली उत्सव का चौथा दिन गोवर्धन पूजा के रूप में जाना जाता है। इस दिन घरों में भगवान कृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा होती है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक यह दिन श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर गोकुल की रक्षा से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस शुभ अवसर पर आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर उसका भव्य पूजन किया जाता है। साथ ही भजन-कीर्तन, दान-दक्षिणा और प्रभु भक्ति से जुड़े पुण्य कार्य भी किए जाते हैं। यह पर्व हर साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर मनाया जाता है। इस बार 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा है। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और प्रीति का संयोग बन रहा है। ऐसे में गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि व सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। परंतु पूजन हमेशा आरती से संपन्न करना चाहिए। यह मंगलकारी होता है। आइए इस दिन के मुहूर्त और आरती मंत्र को जानते हैं।
{"_id":"68f75a3619bed7652809bcf4","slug":"shri-govardhan-maharaj-aarti-in-hindi-know-govardhan-puja-2025-shubh-muhurat-2025-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Govardhan Puja 2025: श्री गोवर्धन महाराज... तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ.. यहां पढ़ें पूजन आरती","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Govardhan Puja 2025: श्री गोवर्धन महाराज... तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ.. यहां पढ़ें पूजन आरती
Wed, 22 Oct 2025 07:04 AM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:04 AM IST
सार
Govardhan Puja 2025 Shubh Muhurat and Aarti In Hindi: दिवाली उत्सव का चौथा दिन गोवर्धन पूजा के रूप में जाना जाता है। इस दिन घरों में भगवान कृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा होती है।
विज्ञापन
Govardhan Puja 2025
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन पूजा
- फोटो : Amar Ujala
गोवर्धन पूजा 2025 तिथि और मुहुर्त
- कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगी।
- तिथि का समापन 22 अक्तूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर होगा।
- तिथि के मुताबिक इस बार गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्तूबर को मान्य है।
- गोवर्धन पूजा पर दोपहर 03 बजकर 13 मिनट से शाम 05 बजकर 49 मिनट तक शुभ मुहूर्त बन रहा है।
- इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और प्रीति का संयोग रहेगा।
Chhath Puja 2025: कब से शुरू है छठ पूजा? जानिए नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की तिथि
Govardhan Puja 2025
- फोटो : Amar Ujala
आरती
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरी सात कोस की परिकम्मा,
और चकलेश्वर विश्राम
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे गले में कण्ठा साज रहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,
तेरी झाँकी बनी विशाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण।
करो भक्त का बेड़ा पार
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरी सात कोस की परिकम्मा,
और चकलेश्वर विश्राम
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे गले में कण्ठा साज रहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,
तेरी झाँकी बनी विशाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण।
करो भक्त का बेड़ा पार
विज्ञापन
विज्ञापन
Govardhan Puja 2025
- फोटो : Amar Ujala
मंत्र जप करें
1. गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।
2. हरे कृष्ण हरे कृष्ण
कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम
राम राम हरे हरे॥
3. 'ॐ श्री कृष्णाय शरणं मम्।'
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
1. गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।
2. हरे कृष्ण हरे कृष्ण
कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम
राम राम हरे हरे॥
3. 'ॐ श्री कृष्णाय शरणं मम्।'
Govardhan Puja Rituals: गोवर्धन पूजा के बाद गोबर न फेंकें, वरना हो सकता है अशुभ
Lucky Rashifal: कई वर्षों बाद भाई दूज पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।